फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Innocent child dies after being crushed by a car

देखते रह गए बाबा कुछ न कर सके: सड़क को पार कर जा रही मासूम नातिन को कार ने कुचला, हुई मौत, चालक पकड़ा

Mon, 05 Jan 2026 09:35 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 05 Jan 2026 09:35 PM IST
सार

घर के सामने सड़क के दूसरी ओर बाबा धूप में चारपाई पर बैठे थे। घर से निकली नातिन ज्योति बाबा के पास जाने के लिए सड़क पार करने लगी तभी तेज रफ्तार कार उसके पैरों के ऊपर से निकल गई।

विज्ञापन
Innocent child dies after being crushed by a car
मासूम ज्योति की मौत पर परिजन व ग्रामीणों में रोष - फोटो : संवाद

विस्तार

गोंडा के गांव रजावल में चारपाई पर बैठे बाबा देखते रह गए और तेज रफ्तार कार ने उनकी साढ़े तीन वर्ष की नातिन को कुचल दिया। मौके पर उसकी मौत हो गई। हादसा 5 जनवरी को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे की है। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने 15 मिनट तक गोंडा-गोरई मार्ग जाम रखा। कार का पीछा कर पुलिस ने मथुरा जनपद के सुरीर क्षेत्र से चालक को पकड़ लिया।

विज्ञापन


थाना पुलिस के अनुसार गांव रजावल में घुसते ही मोड़ से कुछ दूरी पर अरविंद सिंह का घर है। उनके पिता गुलवीर सिंह घर के सामने सड़क के दूसरी ओर धूप में चारपाई पर बैठे थे। घर से निकली अरविंद सिंह की बेटी ज्योति बाबा के पास जाने के लिए सड़क पार करने लगी तभी गोंडा की ओर से आई तेज रफ्तार कार उसके पैरों के ऊपर से निकल गई। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


यह देखते ही गुलवीर सिंह चीखते हुए दहाड़ मारकर रो पड़े। ग्रामीण भी शोर करते हुए दौड़े लेकिन कार लेकर चालक भाग निकला। कार का पीछा करते हुए ग्रामीणों ने सूचना दी तो चौकी प्रभारी शांति शरण यादव भी सिपाहियों सहित कार के पीछे लग गए। मथुरा जनपद के सुरीर थाना क्षेत्र में पुलिस ने चालक को कार सहित पकड़ लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर मासूम की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने गोंडा-गोरई मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सरिता सिंह पहुंच गईं।आरोपी कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर पंद्रह मिनट में जाम खुलवा दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कार सहित चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed