{"_id":"669f4f016d2a312e000641fc","slug":"injured-inspector-shifted-from-icu-to-general-ward-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: हालत में सुधार, गोली लगने से जख्मी दरोगा आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: हालत में सुधार, गोली लगने से जख्मी दरोगा आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट
Tue, 23 Jul 2024 12:04 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 23 Jul 2024 12:04 PM IST
सार
दबिश देने जा रही टीम में शामिल दरोगा अजहर हसन की पिस्टल कॉक करते समय लॉक हो गई थी। जिसे दूसरे दरोगा राजीव कुमार ने सही करने का प्रयास किया था। उसी दौरान गोली चली गोली से दरोगा राजीव के पेट में गोली लगने से जख्मी हो गया, वही गोली लगने से एसओजी सिपाही की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
घायल दरोगा राजीव कुमार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में गभाना क्षेत्र के गांव सूरजपुर के जंगलों में गोकशों की तलाश में दबिश देने गई टीम में पिस्टल से गोली चलने से जख्मी दरोगा की हालत में सुधार हो रहा है। आईसीयू में भर्ती दरोगा को अब वार्ड में शिफ्ट किया गया है। अब वहां परिजनों से दरोगा की बातचीत हो रही है।
विज्ञापन
घटना गभाना क्षेत्र में हुई। जहां दबिश देने जा रही टीम में शामिल दरोगा अजहर हसन की पिस्टल कॉक करते समय लॉक हो गई थी। जिसे दूसरे दरोगा राजीव कुमार ने सही करने का प्रयास किया था। उसी दौरान गोली चली गोली से दरोगा राजीव के पेट में गोली लगने से जख्मी हो गया, जबकि वही गोली एसओजी सिपाही याकूब के सिर में जा लगी, जिससे सिपाही की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
दरोगा का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। बता दें कि इस मामले में एडीएम प्रशासन स्तर से मजिस्ट्रेटी जांच चल रही है। गांधीपार्क एसओ के अनुसार दरोगा की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। अब जनरल वार्ड में परिवार से भी दरोगा की बातचीत हो रही है।
विज्ञापन