फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Injured Asha sticks to her statement, investigation continue

अलीगढ़ः स्वास्थ्य अधिकारी के घर पर जलकर घायल आशा बयान पर कायम, जांच जारी

Wed, 03 Nov 2021 11:36 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 03 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Injured Asha sticks to her statement, investigation continue
अपराध - फोटो : अमर उजाला

महानगर के क्वार्सी क्षेत्र की स्वर्ण जयंती नगर कॉलोनी में नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमल सिंह के घर में आशा महिला के जलने का मामला अभी फंसा हुआ है। बेशक पुलिस को ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जिसमें महिला घटना से पहले डॉक्टर के घर के रास्ते पर हाथ में कैन लिए जा रही है। मगर घायल महिला अपने बयान पर कायम है। पुलिस मामले में अभी जांच जारी होने व अन्य साक्ष्यों के जुटाने की बात कह रही है।

विज्ञापन


वाकया सोमवार रात का है, जब कमल सिंह के घर के बरामदे में रात करीब 12 बजे महिला जल रही थी और आग की लपटों से घिरी थी। शोर-शराबा होने पर एकत्रित पड़ोसियों ने पुलिस को खबर दी, तब महिला को बचाते हुए अस्पताल भेजा था। इस महिला की पहचान छर्रा सीएचसी में तैनात आशा वर्कर विमला निवासी गोकुलेशपुरम देवसैनी क्वार्सी के रूप में हुई। हालांकि महिला ने अपने बयान में घर बुलाकर डॉक्टर की पत्नी पर चाय पिलाते समय बातचीत में धमकाने और पेट्रोल छिड़ककर आग लगाकर धकिया देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


इसी आरोप के आधार पर विमला के पिता ने डॉक्टर व उनकी पत्नी पर मुकदमा दर्ज कराया है। मगर मंगलवार रात को पुलिस ने एक ऐसा सीसीटीवी खोज लिया था, जिसमें महिला खुद हाथ में कैन लिए डॉक्टर के घर की ओर जा रही है। इसे लेकर मेडिकल में इलाज पा रही महिला से जब पूछा गया तो टूटी फूटी आवाज में उसने इस तथ्य को सिरे से नकार दिया और डॉक्टर की पत्नी पर ही आरोप लगाया। इंस्पेक्टर विजय सिंह के अनुसार महिला अपने बयान पर कायम है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में तथ्यों की और बारीकी से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed