फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Inflation on vegetables in Sawan

Aligarh News: सावन में सब्जियों पर पड़ी महंगाई की फुहार, टमाटर जा पहुंचा 70 पार

Sat, 03 Aug 2024 11:20 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 03 Aug 2024 11:20 AM IST
सार

सब्जियों पर महंगाई की मार पड़ने से लोगों को अब ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ रही या फिर सब्जियों की मात्रा में कटौती करनी पड़ रही है। घरों में बिना टमाटर के ही सब्जियां बन रही हैं। होटल और ढाबों में सलाद से टमाटर गायब हो गया है।

विज्ञापन
Inflation on vegetables in Sawan
दुबे का पड़ाव पर सब्जी बेचता रोहित - फोटो : संवाद

विस्तार

बारिश के मौसम ने आम आदमी की थाली से सब्जियों को दूर कर दिया है। महंगाई का आलम यह है कि बाजार में टमाटर 50 से 70 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। लौकी, भिंडी, तोरई, धनिया, मिर्च, लहसुन, आलू, प्याज समेत अन्य सब्जियों की कीमतें भी बढ़ी हुई हैं। हालांकि, सरकार ने शुक्रवार से काउंटर खोल कर टमाटर 50 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक्री का दावा किया था, मगर शहर में कहीं भी काउंटर नहीं खुला।

विज्ञापन


सब्जियों पर महंगाई की मार पड़ने से लोगों को अब ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ रही या फिर सब्जियों की मात्रा में कटौती करनी पड़ रही है। घरों में बिना टमाटर के ही सब्जियां बन रही हैं। होटल और ढाबों में सलाद से टमाटर गायब हो गया है। दुबे का पड़ाव में सब्जी विक्रेता रोहित ने बताया कि बारिश की वजह से टमाटर जल्दी खराब हो जा रहा है। मंडी में आवक कम हो रही है। इस वजह से टमाटर के दाम चढ़े हुए हैं। हालांकि, शहर के अलग-अलग इलाकों में सब्जियों की कीमतों में थोड़ा-बहुत अंतर रहता है।
विज्ञापन

टमाटर
एक-दो दिन में खोले जाएंगे काउंटर : मंडी सचिव
धनीपुर मंडी के सचिव रामकुमार यादव ने बताया कि टमाटर के साथ जैविक खेती के उत्पादों की बिक्री के लिए काउंटर खोलने की तैयारी कर ली गई है, एक-दो दिन में इन्हें शुरू करा दिया जाएगा। जिले में कुल नौ जगहों पर इन्हें खोला जाएगा, जिसमें शहर में धनीपुर मंडी के अलावा उप मंडी खैर, इगलास, गभाना, हरदुआगंज, अतरौली, छर्रा में काउंटर लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटकर में सब्जियों की कीमत प्रति किलोग्राम
अदरख - 180 से 200 रुपये
टमाटर - 60 से 80 रुपये
धनिया - 120 रुपये
लहसुन- 140-160 रुपये
नींबू - 100-120 रुपये
शिमला मिर्च- 60 रुपये
कटहल - 50 रुपये
आलू - 25- 30 रुपये
हरी मिर्च - 40 रुपये
भिंडी - 60 रुपये
लौकी - 30-40 रुपये
तोरई- 40 रुपये
प्याज - 40-50 रुपये
फूल गोभी - 100-120 रुपये
पत्ता गोभी - 60 रुपये
अरबी - 60 रुपये
पालक - 40 रुपये
काशीफल - 30 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed