{"_id":"62c5e37a7ceeb502dd2c856d","slug":"inflation-in-the-kitchen-due-to-the-increased-price-of-gas-cylinders-aligarh-news-ali295496850","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलिंडर की बढ़ी कीमत से रसोई में महंगाई का तड़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलिंडर की बढ़ी कीमत से रसोई में महंगाई का तड़का
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस सिलिंडर की बढ़ी कीमतों ने आग लगा दी है। एक बार फिर रसोई में महंगाई का तड़का लग गया है। लगातार सिलिंडर की कीमतें बढ़ने से मध्यम वर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। महंगाई से पहले से परेशान लोगों पर पेट्रोलियम कंपनियों ने रसोई गैस सिलिंडर के दाम बढ़ाकर और बोझ बढ़ा दिया है।
कंपनियों ने बुधवार की सुबह 14.2 किलोग्राम वाले सिलिंडर की कीमत में 50 रुपये का इजाफा किया है। कीमतों में ताजा वृद्धि से आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ेगा। उन्हें यह बढ़ोतरी रास नहीं आ रही है। केंद्र सरकार से सिलिंडर व जरूरी चीजों के दामों में कमी की आस थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पिछले एक साल में रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में करीब 215 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। इसकी कीमत 834.50 रुपये से बढ़कर 1000 रुपये को पार कर गई है। अब इसमें 50 रुपये का इजाफा हो गया।
गृहणियों के बोल
सरकार लगातार सिलिंडर की कीमतों में इजाफा कर रही है। इससे मध्यम वर्गीय परिवारों के बजट पर असर पड़ेगा। सरकार को इस दिशा में सोचना होगा। -डॉ. नीता वार्ष्णेय।
विज्ञापन
सिलिंडर का दाम बढ़ने से आम आदमी पर आर्थिक बोझ पडे़गा। पहले की अपेक्षा सिलिंडर की कीमतें काफी बढ़ गई हैं। इस पर नियंत्रण होना चाहिए। -योजना वैश्य।
-सिलिंडर की कीमतों को लेकर सरकार को गंभीर होना चाहिए। अगर रसोई का बजट बिगड़ा, इसका असर पर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। -नीरा।
एक बार फिर सिलिंडर महंगा हो गया। इससे लोगों पर आर्थिक बोझ पड़ेगा। बढ़ी कीमतों ने लोगों की मुश्किलें फिर बढ़ा दी हैं। सरकार पर इस ध्यान दे। -अस्मा हसीब।