फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   india will fully literacy rate till 2025

2025 तक पूरे भारत को साक्षर बनाने का प्रण : शेखर मेहता

Fri, 20 Dec 2019 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
india will fully literacy rate till 2025
रोटरी क्लब इंटरनेशनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम शिखर में अपने विचार व्यक्त करते डीजी किशोर कटरू। - फोटो : CITY OFFICE
रोटरी क्लब इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर गुरुवार को शेखर मेहता व उनकी पत्नी राशि मेहता के सम्मान के लिए बन्नादेवी स्थित रघुनाथ पैलेस में शिखर कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन व गणेश वंदना से हुई। टीवी शो से ख्याति अर्जित करने वाली इला और इब्रा ने गीतों की प्रस्तुतियां दीं तो कार्यक्रम में चार चांद लग गए। जल्दी जाने की जिद न करो गीत पर तो दर्शकों ने तालियां बजाकर दोनों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि शेखर मेहता ने भविष्य के कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। कहा कि पोलियो उन्मूलन के बाद रोटरी क्लब इंडिया लिटरेसी मिशन पर चल रहा है। इसके अंतर्गत पूरे भारत को 2025 तक साक्षर बनाने का प्रण लिया गया है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि शेखर मेहता ने कहा कि हमारा इरादा रोटरी इंडिया जल मिशन की शुरुआत करने का भी है। जल संरक्षण के साथ भूजल बढ़ाने और चेक डैम बनाने का कार्य शामिल है। भूजल का स्तर बढ़ाने के साथ ही पानी की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करना मुख्य मकसद है। साथ ही उन्होंने सदस्य संख्या वृद्धि पर भी जोर दिया। कार्यक्रम संयोजक मुकेश सिंघल ने सभी का स्वागत किया। मंडलाध्यक्ष किशोर कटरू ने संगठन के कार्यकलापों की शृंखला प्रस्तुत की। डॉ. आईएएस तोमर ने मुख्य अतिथि का परिचय दिया। कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने दहेज विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। श्रुति गुप्ता ने डांस प्रस्तुत कर समा बांधा। मथुरा से आई बांके बिहारी की झांकी के समझ नृत्य ने सभी को भक्तिरस में सराबोर किया। वहीं, सभी सदस्यों का रुद्राक्ष की माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 3110 के लगभग 300 रोटेरियन ने प्रतिभागिता की, जो कि बरेली, कानपुर, काशीपुर, शाहजहांपुर, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़ से आए थे। इनके साथ ही पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर तथा आगामी गवर्नर ने सहभागिता की। कार्यक्रम में अलीगढ़ के सभी 13 क्लबों के अधिकारी व साथियों का सहयोग रहा। संचालन अरुण जैन ने किया। धन्यवाद ज्ञापन विनीत शुक्ला ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर देवेंद्र अग्रवाल, रामनारायण अग्रवाल, नरेश सूद, डॉ. एसके राजू, पीपी सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, लक्ष्मीकांत बंसल, शरत चंद्रा, विनय अस्थाना, अरुण जैन, विनीत शुक्ला, अंबरीश गर्ग, तरुण सक्सेना, सीमा सिंघल, आलोक चतुर्वेदी, प्रहलाद अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, संजीव, कमलकांत वार्ष्णेय, शशि पवार, रागिनी वार्ष्णेय, अंशुल अग्रवाल, संदीप अग्रवाल लक्ष्मी, ललित सक्सेना, अनूप गुप्ता, राजीव शुक्ला, संजय गोयल, मधुप लहरी, सुरेश गोविल, संजय गर्ग, राहुल वर्मा, जॉयश गोयल, तपेश पवार, तरुण सिन्हा आदि थे।

रोटरी क्लब इंटरनेशनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम शिखर में प्रतिभागी बच्चों को पुरूस्कृत करते रोटर?

रोटरी क्लब इंटरनेशनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम शिखर में प्रतिभागी बच्चों को पुरूस्कृत करते रोटर?- फोटो : CITY OFFICE

रोटरी क्लब इंटरनेशनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम शिखर में नाटक की प्रस्तुति देते कृष्णा  इंटरनेशनल

रोटरी क्लब इंटरनेशनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम शिखर में नाटक की प्रस्तुति देते कृष्णा इंटरनेशनल - फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed