{"_id":"65a03e2489e0b849e00b8c25","slug":"indecency-with-female-cho-apologized-when-police-arrived-aligarh-news-c-2-1-gur1003-299987-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: महिला सीएचओ से अभद्रता, पुलिस के आने पर मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: महिला सीएचओ से अभद्रता, पुलिस के आने पर मांगी माफी
Fri, 12 Jan 2024 12:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jan 2024 12:44 AM IST
सार
स्वास्थ्य उपकेंद्र पर आशा कार्यकत्री के पति ने महिला कम्यूनिटी हेल्थ अफसर से गाली-गलौज कर डाली। थाने ले जाने पर आशा कार्यकत्री के पति द्वारा लिखित माफी मांगने के बाद मामला रफा-दफा हो गया।
विज्ञापन
आशा के पति द्वारा गाली-गलौज और धमकाने की शिकायत करने पहुंची सीएचओ
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना क्षेत्र के बरौठा गांव के स्वास्थ्य उपकेंद्र पर तैनात महिला कम्यूनिटी हेल्थ अफसर के साथ वहां की आशा कार्यकत्री के पति ने गालीगलौज कर अभद्रता कर डाली। मना करने पर महिला सीएचओ को धमकी दी। शिकायत पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले आई तो आरोपी और उसकी पत्नी दोनों माफी मांगने लगे।
घंटेभर चले हंगामे के बाद महिला सीएचओ से आरोपी ने लिखित रूप में माफी मांगी। जिसके बाद महिला सीएचओ ने हिदायत देते हुए शिकायत वापस लेली। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की कड़ी हिदायत के साथ उसकी पत्नी की सुपुर्दगी में दे दिया। इस दौरान हेल्थ सेंटर पर मौजूद अन्य लोगों ने भी आशा कार्यकत्री के पति पर आए दिन हंगामा करने का आरोप लगाया था।