फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Increased number of admission in private schools

निजी स्कूलों में नौनिहालों के दाखिलों की बढ़ी संख्या

Sat, 20 Feb 2021 12:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Increased number of admission in private schools
कोरोना संक्रमण काल के अंतिम दौर में जब लोगों के मन से कोरोना का डर निकलने लगा है तो ऐसे में अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए अभिभावक परेशान भी होने लगे हैं। संत फिदेलिस स्कूल और अवर लेडी ऑफ फातिमा स्कूल की प्रक्रिया के बाद अब निजी कॉलेजों में अभिभावक चक्कर लगा रहे हैं। दाखिलों की संख्या में दिन प्रतिदिन बढ़ोत्तरी हो रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में कोरोना संक्रमण काल आया तो स्कूलों ने ऑनलाइन पढ़ाई प्रारंभ की। 2020 कसमकश में ही गुजर गया। वर्ष 2021 में कोरोना का प्रभाव कम हुआ और वैक्सीन आ गई तो लोगों के दिल से डर खत्म हो रहा है। ऐसे में अभिभावक अब अपने बच्चों के पढ़ाने के लिए चिंतित दिखाई दे रहे हैं। संत फिदेलिस स्कूल और ओएलएफ स्कूल के आवेदन, टेस्ट और साक्षात्कार हो चुके हैं। ऐसे में अब दाखिले के लिए निजी स्कूलों का सहारा है। निजी स्कूलों में बसंत पंचमी से नया सत्र भी प्रारंभ कर दिया गया है। इसी कारण अब इन स्कूलों में दाखिला दिलाने के लिए अभिभावक चक्कर काट रहे हैं। सभी स्कूल अपने मानकों के अनुसार बच्चों का विभिन्न स्तर से परीक्षण कर दाखिला ले रहे हैं। टेस्ट से लेकर साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं। प्रतिदिन दाखिलों की संख्या में इजाफा हो रहा है। विभिन्न स्कूलों में अपने बच्चों को समझाते, पुचकारते हुए अभिभावक प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed