{"_id":"6aff6ab997a7bfdb450fe4e9","slug":"increase-in-bronchitis-asthma-and-pneumonia-among-children-aligarh-news-c-2-1-gur1003-1114562-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: बच्चों में ब्रोंकाइटिस, अस्थमा और निमोनिया बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: बच्चों में ब्रोंकाइटिस, अस्थमा और निमोनिया बढ़ा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बच्चे की जांच करते डॉक्टर।
- फोटो : samvad
सर्दी की शुरुआत होते ही ब्रोंकाइटिस, ब्रोंकियोलाइटिस, अस्थमा और निमोनिया जैसी बीमारियां बच्चों को परेशान करने लगी हैं। मलखान सिंह जिला अस्पताल और पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में की ओपीडी में रोजाना ऐसे 100 बच्चे पहुंच रहे हैं जिनका उपचार किया जा रहा है।
दो साल तक के बच्चों को जुकाम, खांसी होने पर ब्राेंकाटिस हो सकता है। डॉक्टरों ने कहा कि मां-बाप इसे निमोनिया न समझें, निमोनिया में बुखार आता और पसली चलने लगती है, जिसके बाद 14 दिन तक एंटीबायटिक दवा देकर उपचार किया जाता है।
मलखान सिंह जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. वैभव जैन ने बताया कि बृहस्पतिवार को ओपीडी में 100 से अधिक बीमार बच्चे पहुंचे। इनमें से ब्रोंकाइटिस के 20, ब्रोंकियोलाइटिस के 20, अस्थमा के 10 और निमोनिया के 15 बच्चे शामिल थे। तीन बच्चों में निमोनिया गंभीर था, उन्हें बच्चा वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ब्रोंकाइटिस में फेफड़ों की बड़ी और मध्य श्वास नलिकाओं (ब्रोंकाई) में सूजन आती है, जबकि ब्रोंकियोलाइटिस में उनसे निकलने वाली सबसे छोटी वायु नलिकाओं (ब्रोंकियोल्स) में सूजन होती है। दोनों बीमारियों में यही अंतर रहता है।
दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केके शर्मा ने बताया कि अस्पताल में आने वाले अधिकांश छोटे बच्चे उक्त बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। इन बच्चों का उपचार किया जा रहा है।