{"_id":"65fc797b5f8366d4ae0d809d","slug":"income-tax-department-investigated-the-coal-tar-factory-of-chandaus-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: चंडौस की तारकोल फैक्टरी में आयकर विभाग ने की जांच, तीन लाख रुपये नकद फैक्टरी के अंदर से मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: चंडौस की तारकोल फैक्टरी में आयकर विभाग ने की जांच, तीन लाख रुपये नकद फैक्टरी के अंदर से मिला
Thu, 21 Mar 2024 11:46 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 21 Mar 2024 11:46 PM IST
सार
यह फर्म टायर गलाकर तारकोल बनाने का काम करती है। इसका नकदी में कारोबार होता है। जांच पूरी हो गई है। मौके से नकदी व दस्तावेज जब्त कर टीम साथ ले गई है।
विज्ञापन
चंडौस में छापे के दौरान आयकर विभाग की गाड़ी
- फोटो : विभाग
विस्तार
गाजियाबाद की तारकोल फर्म की चंडौस में संचालित फैक्टरी पर आयकर टीम जांच के लिए पहुंची। 20 मार्च को आयकर टीम इस फर्म की चंडौस स्थित फैक्टरी पर सर्वे के लिए पहुंची। 24 घंटे से अधिक समय तक चली जांच के दौरान तीन लाख रुपये मौके से जब्त करने के साथ दस्तावेज आदि सीज किए गए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि गाजियाबाद आयकर टीम ने मूल जांच करते हुए फर्म के डायरेक्टर गाजियाबाद निवासी विनय गुटगुटिया के आवास व दफ्तर पर जांच शुरू की। इसी क्रम में अलीगढ़ आई जांच टीम ने यहां भी संयुक्त जांच की। जिसमें अलीगढ़ आयकर विभाग के सहायक जांच निदेशक एके सिंह, आईटीओ विभ्रव सत्यार्थी, इंस्पेक्टर संजय कुमार, बजरंगी व सियाराम सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
बताया गया है कि यह फर्म टायर गलाकर तारकोल बनाने का काम करती है। इसका नकदी में कारोबार होता है। जांच पूरी हो गई है। मौके से नकदी व दस्तावेज जब्त कर टीम साथ ले गई है। यह गाजियाबाद की एए इंटरप्राइजेज की मूल जांच के क्रम में सर्वे हुआ है। 21 मार्च को जांच टीम जांच पूरी कर चली गई।
विज्ञापन