फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   incharge minister hospital inspection failure

अलीगढ़: फीवर क्लीनिक और आइसोलेशन वार्ड निरीक्षण के नाम पर खानापूर्ति

Fri, 20 Mar 2020 01:39 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 20 Mar 2020 01:39 PM IST
विज्ञापन
incharge minister hospital inspection failure
आइसोलेशन वार्ड - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस को लेकर देश-दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। तमाम दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। सरकार भी कड़ाई से पालन करा रही है। इसी क्रम में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने मलखान सिंह जिला अस्पताल पहुंचे प्रभारी मंत्री सुरेश राणा को अफसरों ने जो दिखाया, वह वही देखकर चले गए। आनन-फानन में तैयार किए गए आइसोलेशन वार्ड में अटैच टायलेट तक अधूरा बना है। चूना डालकर गंदगी को छिपाने की कोशिश की गई। यही नहीं, बच्चा वार्ड के बगल में फीवर क्लीनिक बना दिया गया है। प्रभारी मंत्री इतनी हड़बड़ी में थे कि फीवर क्लीनिक के रजिस्टर के पन्ने तक नहीं पलटे।

विज्ञापन


प्रभारी मंत्री सुरेश राणा के निरीक्षण को लेकर स्वास्थ्य विभाग और मलखान सिंह जिला अस्पताल के अधिकारी सुबह से ही सतर्क थे। प्रभारी मंत्री के पहुंचने के तीन घंटे पहले एडी हेल्थ/सीएमओ डॉ. गीता प्रधान स्वयं जिला अस्पताल पहुंच गई थीं। अस्पताल के सीएमएस डॉ. रामकिशन भी तैयारियों को दुुरुस्त करने में जुटे थे। सरकार की सख्ती के कारण जिला अस्पताल के बर्न वार्ड को रातों-रात आइसोलेशन वार्ड में तब्दील कर दिया गया। उसमें भर्ती दो मरीजों को दूसरे जगह शिफ्ट कर दिया गया। कोरोना वायरस से पीड़ित या संदिग्ध मरीज के लिए निर्धारित कमरे से अटैच टायलेट का निर्माण भी नहीं हुआ है। झाड़ू और चूना आदि का छिड़काव कर आसपास की गंदगी को ढकने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

 

इस आइसोलेशन वार्ड से ही चंद कदम की दूरी पर शवों को रखा जाता है। आइसोलेशन वार्ड के आगे ही बच्चों का वार्ड है। बगल में ही फीवर क्लीनिक बनाया गया है। प्रभारी मंत्री के आगमन के पूर्व फीवर क्लीनिक के सामने टेबल पर कर्मचारी को बैठा दिया गया ताकि प्रभारी मंत्री को दिखाया जा सके कि क्लीनिक में आने वाले तमाम मरीजों को मास्क देकर सेनेटाइज किया जा रहा है। हालांकि, जाते-जाते वह अधिकारियों को निर्देशित कर गए कि वार्ड ही नहीं अस्पताल में पहुंचने वाले हर व्यक्ति का सेनेटाइज करें। मुख्यमंत्री के आदेशों का अक्षरश: और कड़ाई से पालन करें। कोरोना वायरस को हराना है।

पहले बने आइसोलेशन में अटैच टायलेट नहीं था
मलखान सिंह जिला अस्पताल में पहले इमरजेंसी के पास आइसोलेशन वार्ड बनाया गया था। उसमें अटैच टायलेट नहीं होने के कारण फिर से आइसोलेशन वार्ड बनाना पड़ा। जिला मलखान सिंह अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में अभी तक कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज को नहीं रखा गया है। सारे मरीज पं. दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड में रखे जा रहे हैं। फीवर क्लीनिक भी आज से ही शुरू हुआ है।

 

भाजपा कार्यकर्ता उठा ले गए सेनेटाइजर-मास्क
अलीगढ़। प्रभारी मंत्री सुरेश राणा के साथ विधायक संजीव राजा, अनिल पाराशर, रवेंद्र पाल सिंह, अनूप प्रधान, जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, देवराज सिंह, मानव महाजन, श्यौराज सिंह, अनिल सेंगर, राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ सहित दर्जनों नेता और कार्यकर्ता पहुंचे थे। फीवर क्लीनिक के प्रवेश द्वार पर सेनेटाइजर और मास्क रखे गए थे। जिसे भाजपा कार्यकर्ता उठाकर ले गए। कर्मचारी का कहना था कि उसने बहुत रोका लेकिन उसकी बात सुनने के लिए कोई तैयार नहीं था। पत्रकारों से बातचीत करते देख सीएमएस डॉ. रामकिशन कर्मी पर नाराज हो गए।

बाहर की दवाएं लिखते हैं डॉक्टर
अलीगढ़। भाजपा महावीरगंज मंडल के अध्यक्ष संजय शर्मा ने प्रभारी मंत्री को ज्ञापन देकर डॉक्टरों द्वारा महंगी दवाएं लिखने पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि गरीब लोग यहां उपचार के लिए आते हैं। लेकिन डॉक्टर बाहर की महंगी दवाएं लिख देते हैं। उन्होंने अन्य कई गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed