फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Inauguration of development projects worth 65 lakhs in Chaugawan

Aligarh News: छौगवां में 65 लाख की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

Sat, 05 Jul 2025 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of development projects worth 65 lakhs in Chaugawan
बिजौली ब्लॉक की ग्राम पंचायत छौगवां-रूमामई में शुक्रवार को करीब 65 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। यहां के नवनिर्मित पंचायत सचिवालय को शहीद-ए-आजम भगत सिंह एवं डॉ. बीआर आंबेडकर सचिवालय नाम दिया गया है। पंचायत सचिवालय पर करीब 20 लाख रुपये खर्च हुए हैं। एमएलसी निधि के 25 लाख रुपये से गांव की सड़कें और गलियां बनाईं गईं हैं। पंचायत निधि के 20 लाख रुपये से अन्य विकास कार्य किए गए हैं। सचिवालय पर एक कंप्यूटर सहायक तैनात रहेगा। ग्रामीणों को यहीं पर ऑनलाइन पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की सुविधा मिलेगी। आवास और शौचालय के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। किसान सम्मान निधि और किसान रजिस्ट्री के काम होंगे। इससे छौगंवा-रूमामई के पांच हजार लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

एमएलसी ङौ.ऋषिपाल सिंह ने लोकार्पण करते हुए कहा कि अब ग्रामीणों को तहसीलों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। लोग पंचायत सहायक द्वारा सचिवालय पर ही सभी सरकारी सुविधाओं को ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। खादर भी अब उन्नति की रफ्तार पकड़ चुका है। सरकार किसानों, मजदूर और गरीबों की मदद कर रही है। ग्राम प्रधान अमित राना ने संचालन किया और अतिथियों को सम्मानित किया। इस दौरान बीडीओ अवधेश कुमार मिश्रा, एडीओ लक्ष्मी नारायण सिंह, एपीओ वैभव प्रताप सिंह, सचिव अजय प्रकाश संत, अजय मिश्रा, बोधपाल सिंह, बॉबी प्रधान, अजीत चौधरी, जुगेंद्र गोरा, संजय प्रधान सहारा, राय सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजा बाबू प्रधान, बाबूलाल, देशराज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed