फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   In Vikas Lok Colony, a young man beaten up

Aligarh: इंस्टाग्राम पर लड़की से बात करने पर युवक को घेरकर पीटा, फायरिंग, अफरा-तफरी, तीन हमलावर दबोचे

Sun, 04 Jan 2026 12:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 04 Jan 2026 12:02 PM IST
सार

हमलावर राजा को पीटने आए थे, लेकिन उसका दोस्त मिल गया। हमलावरों ने उसे ही अपना शिकार बना लिया। जांच में पता चला कि राजा की किसी से लड़की से फ्रेंडशिप है। वह उससे इंस्टा पर बात करता है।

विज्ञापन
In Vikas Lok Colony, a young man beaten up
गांधी पार्क थाना - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

इंस्टाग्राम पर लड़की से बात करने को लेकर हुए विवाद में अलीगढ़ के गांधीपार्क क्षेत्र की विकास लोक कॉलोनी में 3 जनवरी सुबह कुछ युवकों ने एक युवक को घेरकर पीट दिया। आरोपियों ने जान से मारने के इरादे से फायरिंग भी की। युवक ने पड़ोसी के घर में घुसकर जान बचाई। कॉलोनी वालों ने हमलावर गुट से तीन युवक दबोच लिए। उन्हें पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


अकराबाद क्षेत्र के गांव जिरौली हीरा सिंह के ऋषभ व राजा के परिवार धनीपुर मंडी के सामने विकास लोक कॉलोनी में रहते हैं। दोनों दोस्त हैं और साथ में पढ़ते हैं। सुबह करीब 11 बजे राजा किसी काम से ज्वालापुरी की ओर गया हुआ था। ऋषभ कॉलोनी में ही घर के बाहर खड़ा था। तभी बाइक पर लगभग 10-12 युवक एकत्रित होकर आए। उन्होंने आते ही ऋषभ को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। एक युवक ने तमंचा से ऋषभ को निशाना बनाकर फायर किया।
विज्ञापन


ऋषभ खुद को बचाते हुए भागकर पड़ोसी के घर में घुस गया। अंदर से उसने शोर मचाया। तब हमलावरों की ओर से फिर दो-तीन राउंड फायर किए गए। बाद में शोर मचने पर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने तीन आरोपी शिवम, गोपाल व कुशल को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अकराबाद क्षेत्र के दो युवकों में आपसी विवाद में एक गुट ने दूसरे के घर पर पहुंचकर हमला किया था। तीन युवक पकड़े गए हैं। इनमें से एक के पास से तमंचा मिला है। आरोपियों पर पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। बाकी आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। - कमलेश कुमार, सीओ द्वितीय


जिसे पीटना था, उसका दोस्त हमलावरों के हत्थे चढ़ा
पुलिस जांच में उजागर हुआ कि आरोपी भी अकराबाद क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं। हमलावर राजा को पीटने आए थे, लेकिन उसका दोस्त मिल गया। हमलावरों ने उसे ही अपना शिकार बना लिया। जांच में पता चला कि राजा की किसी से लड़की से फ्रेंडशिप है। वह उससे इंस्टा पर बात करता है। वही लड़की हमलावर गुट के किसी युवक से भी बात करती है। इसी पर दोनों गुटों में खुन्नस है। शुक्रवार को इसी को लेकर दोनों गुटों में इंस्टा पर तीखी बहस हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed