{"_id":"63a76007edbd1d09981bd03b","slug":"in-laws-tried-to-kill-married-woman-made-video-viral-city-office-news-ali307666851","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ससुराल वालों ने की जान लेने की कोशिश, विवाहिता ने किया वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ससुराल वालों ने की जान लेने की कोशिश, विवाहिता ने किया वीडियो वायरल
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार पा रही महिला ने ससुराल वालों पर फंदे पर लटकाकर जान लेने की कोशिश का आरोप लगाया है। कहा है कि जब वह किसी तरह बच गई तो उसे ससुराल वाले जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर भाग गए। महिला ने खुद अपना वीडियो वायरल करते हुए बुलंदशहर पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया है। एसएसपी ने वायरल वीडियो के आधार पर सीओ खैर को जांच के निर्देश दिए हैं।
मूल रूप से टप्पल की रहने वाली साइबा पुत्री रहीस ने वीडियो वायरल करते हुए कहा है कि उसका निकाह तीन वर्ष पहले सिकंदराबाद बुलंदशहर के युवक के साथ हुआ था। शादी के बाद दंपती पर दो बेटे हैं। आरोप है कि ससुराल वाले शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करते आ रहे हैं। कई बार पुलिस को बताया गया, मगर सुनवाई नहीं हुई।
20 दिसंबर को उसके छोटे बेटे की तबियत बिगड़ गई। महिला ने ससुरालियों से बेटे को दवा दिलाकर लाने की कहा। मगर ससुरालियों ने उपचार कराने के बजाय उल्टा उसी के साथ मारपीट की और फंदे पर लटकाकर मारने की कोशिश की। किसी तरह वह बच गई तो उसे व उसके बच्चे को ससुराल वाले मेडिकल कॉलेज में छोड़कर भाग गए। महिला ने मदद के लिए वीडियो वायरल किया है। वीडियो के आधार पर एसएसपी ने सीओ खैर को जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।