फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   In -laws killed the married woman for dowry

Aligarh News: दहेज से नहीं थे ससुराली संतुष्ट, विवाहिता को मार डाला

Sun, 05 Nov 2023 01:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 05 Nov 2023 01:28 AM IST
सार

अजय ने बताया कि उसकी बहन ममता की शादी चार साल पूर्व हुई थी। दान दहेज दिया था, लेकिन ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। दहेज की मांग कर रहे थे। कुछ दिन बाद ससुराल वाले उसे ले गए। 4 नवंबर को बहन का फोन आया कि ससुराल वाले उसे जान से मार देंगे, जल्दी आ जाओ। मायके वाले वहां पहुंचे, तो बहन मृत हालत में पड़ी हुई थी।

विज्ञापन
In -laws killed the married woman for dowry
मृतका ममता - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दहेज को लेकर ससुरालीजनों ने जवां में विवाहिता को मार डाला। मृतका ने भाई ने थाना जवां में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। अजय पुत्र ऊदल सिंह निवासी विसारा थाना खैर ने कहा है कि उसकी बहन ममता की शादी चार साल पूर्व कृष्ण कुमार पुत्र विजय सिंह निवासी बरौला के साथ हुई थी। दान दहेज दिया था, लेकिन ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे।

विज्ञापन


दहेज की मांग कर रहे थे। बहन ने इसकी जानकारी दी तो उसे मायके ले आए। कुछ दिन बाद ससुराल वाले उसे ले गए। 4 नवंबर को बहन का फोन आया कि ससुराल वाले उसे जान से मार देंगे, जल्दी आ जाओ। मायके वाले वहां पहुंचे तो बहन मृत हालत में पड़ी हुई थी। पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेजा। भाई ने पति कृष्ण कुमार, ससुर विजय सिंह, सास सुनहरी देवी व दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed