{"_id":"6054f5c58ebc3e8d1c767dc1","slug":"implicated-by-giving-matrimonial-advertisement-city-office-news-ali259052519","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैवाहिक विज्ञापन देकर फंसाया, दुर्घटना की खबर देकर ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैवाहिक विज्ञापन देकर फंसाया, दुर्घटना की खबर देकर ठगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी के लिए रिश्ता देखता फिर रहा एटा का एक परिवार वैवाहिक विज्ञापन के जरिये ठगी का शिकार हुआ है। जिस व्यक्ति ने खुद के बेटे को पॉवर कारपोरेशन में इंजीनियर बताकर वैवाहिक विज्ञापन दे रखा था। उस व्यक्ति ने ही इस परिवार को 35 हजार रुपये से दुर्घटना की खबर देकर ठग लिया। मामले में शिकायत के आधार पर एसएसपी ने मुकदमे के निर्देश साइबर पुलिस को दिए हैं।
एसएसपी से मिलने पहुंचे एटा के मारहरा पिवारी निवासी पुष्पेंद्र ने बताया कि उनका परिवार उनकी मौसी के लिए वर तलाश रहा था। इसी बीच एक समाचार पत्र में छपे वैवाहिक विज्ञापन में उल्लेख था कि पॉवर कारपोरेशन बिजनौर में तैनात इंजीनियर पीयूष कुमार के लिए वधु चाहिए और पिता सेवानिवृत्त डॉक्टर बताया गया था। उसमें पटेल नगर आगरा रोड अलीगढ़ का पता व मोबाइल नंबर भी अंकित था। जब मोबाइल नंबर पर बातचीत की तो वायोडाटा का आदान-प्रदान हुआ। कथित वर पक्ष ने बेटी पसंद कर ली। साथ में यह भी बताया कि वे खाटू श्याम के दर्शन को जा रहे हैं। वहां से लौटकर आगे की बातचीत होगी। इसी दौरान 16 मार्च को एक फोन युवती के परिवार को पहुंचा और उसने खुद को राजस्थान अलवर का दारोगा मनोज देशवाल बताते हुए कहा कि पीयूष की कार का एक्सीडेंट हो गया है। एक दूधिया की मौत हो गई है।
दोनों में चार लाख में फैसला करा दिया है, मगर 30 हजार रुपये कम हैं। फिर कथित दरोगा ने पीयूष के कथित पिता से बात कराई तो उसने रोते हुए मदद मांगी और बताया कि उन्हें पीटा भी गया है। कार व मोबाइल फोन तोड़ दिए हैं। अब हम थाने में बैठे हैं। इस पर युवती पक्ष ने उधर से बताए गए एकाउंट में 35 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए। इसके बाद से उस पक्ष से संपर्क नहीं हुआ। इस पर यहां पटेल नगर आकर पता किया तो उस नाम का कोई परिवार नहीं मिला और अलवर में भी किसी दुर्घटना के होने की जानकारी नहीं मिली। मामले में एसएसपी ने मुकदमे के निर्देश दिए हैं। बता दें कि जिले में इस तरह की एक घटना पूर्व में भी प्रकाश में आई थी।