फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   IMA members will keep the hospital closed today

अलीगढ़ : आईएमए के सदस्य आज बंद रखेंगे हॉस्पिटल

Sat, 02 Apr 2022 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
IMA members will keep the hospital closed today
राज्यस्थान के दौसा जिले के लालसोट में महिला चिकित्सक डॉ. अर्चना शर्मा की आत्महत्या का मामला तूल पकड़ रहा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) से जुड़े सदस्य आज सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक अपना हॉस्पिटल, नर्सिंग होम एवं क्लीनिक आदि बंद रखकर विरोध दर्ज कराएंगे। इससे मरीजों की परेशानी बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन

आईएमए के सचिव डॉ. आयुष सिंघल ने बताया कि डॉ. अर्चना की घटना से चिकित्सकों में आक्रोश है। आईएमए से जुड़े चिकित्सक शनिवार सुबह 9 से शाम 4 बजे तक स्वास्थ्य सेवाएं बंद रखेंगे। उन्होंने बताया कि सुबह 9 बजे जीवन हॉस्पिटल में आईएमए जनरल बॉडी मीटिंग है। शाम को कैंडल मार्च का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डॉ. अर्चना शर्मा मामले से समस्त चिकित्सक सकते में हैं। आईएमए के आह्वान पर चिकित्सा प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इमरजेंसी सेवाओं को लेकर अभी स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं है। प्राइवेट डॉक्टर्स एसोसिएशन (पीडीए) के सचिव डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि शाम 7 बजे पीडीए सदस्य रामघाट रोड स्थित ईडेन गार्डन बैंक्वेट हॉल पर इकट्ठा होंगे और न्याय के लिए गांधी आई हॉस्पिटल तक विरोध मार्च निकालेंगे। रात 8 बजे कैंडल जलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed