फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Illegal constructions demolished

अलीगढ़ः अवैध निर्माणों के खिलाफ चला प्राधिकरण का चाबुक

Fri, 03 Dec 2021 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Illegal constructions demolished
लंबी नींद के बाद आखिरकार अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के अफसर जोश में आ गए हैं। बृहस्पतिवार को प्राधिकरण की टीम ने क्वार्सी थाना क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर जमकर कहर ढहाया। पुलिस बल के साथ टीम ने आठ अवैध निर्माणों पर सील ठोंक दी।
विज्ञापन

अवर अभियंता दूधनाथ वर्मा ने बताया कि सर्वप्रथम नूरुशा शबा रूबी व अनस अहमद द्वारा धौर्रा माफी में 450 वर्ग गज में बिना नक्शा स्वीकृत कराए बेसमेंट व पांच मंजिल निर्माण को सील किया गया। इसके बाद संतोष कुमार वार्ष्णेय द्वारा शांति नर्सिंग होम के सामने जनकपुरी रामघाट रोड पर 320 वर्ग मीटर क्षेत्र में स्वीकृत मानचित्र के विरुद्घ बेसमेंट व तीन मंजिला निर्माण को सील किया गया। राजुद्दीन व राशिद अली द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृत कराए टीचर्स कॉलोनी मंजूरगढ़ी निकट मोेनार्क अपार्टमेंट के सामने 600 वर्ग गज क्षेत्र में कराए बेसमेंट व चार मंजिल निर्माण को सील किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद मोहम्मद शाहिद द्वारा सुरेंद्र नगर बर्फ खाना रोड भगवती फर्नीचर हाउस के सामने के पास 700 वर्ग गज क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए भूतल व तीन मंजिला निर्माण सील किया गया। सतीश कुमार द्वारा मंजूरगढ़ी बाईपास रोड पर निकट अंग्रेजी शराब की दुकान के समीप 900 वर्ग गज में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए 8 दुकानों का निर्माण सील किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गीता प्रधान पत्नी डॉ. कमलेश चंद द्वारा उपाध्याय मेडिकल स्टोर के सामने स्वर्ण जयंती नगर में 175 वर्ग गज में बेसमेंट और तीन मंजिल का निर्माण स्वीकृत मानचित्र के विरुद्घ किया गया। इसे भी सील कर दिया गया। प्रशांत कुमार अग्रवाल द्वारा ज्ञान सरोवर के निकट 100 फुटा रोड पर किशनपुर में 500 वर्ग गज भूमि पर बेसमेंट व चार मंजिल का निर्माण नक्शे के विरुद्घ किया गया। इसे भी सील किया गया। अंत में शकील अहमद द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृत कराए 600 वर्ग गज क्षेत्र में भूतल व चार मंजिल का निर्माण सील किया गया। प्रभारी सचिव अर्जुन सिंह तोमर ने बताया कि अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed