फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Illegal construction demolished in Khangarhi

अलीगढ़ ; खानगढ़ी में ध्वस्त कराया अवैध निर्माण

Fri, 01 Apr 2022 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Illegal construction demolished in Khangarhi
कोल तहसील क्षेत्र के गांव खानगड़ी में अवैध कब्जों को हटवाने पहुंची तहसील प्रशासन की टीम। - फोटो : CITY OFFICE
कोल तहसील क्षेत्र के खानगढ़ी गांव में सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से बैनामा करने व कब्जा करने की नीयत से किए जा रहे निर्माण कार्य को बृहस्पतिवार को तहसील प्रशासन की टीम ने ध्वस्त करा दिया। इस मामले में लेखपाल ने थाना महुआखेड़ा में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

एडीएम कोल संजीव ओझा ने बताया कि हिंदू जागरण मंच, बृज प्रांत के भूमि संरक्षण संयोजक अमित राजा ने ग्राम खानगढ़ी में ग्राम समाज की भूमि पर निर्माण कार्य कर अवैध कब्जा करने की शिकायत की थी। जांच कराई गई तो राजस्व अभिलेखों में ग्राम खानगढ़ी के गाटा संख्या 287/4 रकवा 0.9220 हेक्टेयर भूमि को राज्य सरकार में निहित हो चुकी है। मूल खाताधारक ने उक्त आवंटित भूमि को संक्रमणीय भूमिधर घोषित होने के उपरांत पुष्पा देवी पत्नी रामवीर सिंह निवासी शाहगढ़, पिंकू पुत्र गनेशीलाल, कांती देवी पत्नी धर्मेंद्र कुमार निवासी सुहावली, अकराबाद को 159.59 वर्ग मीटर का बैनामा कर दिया गया। चूंकि, अनुसूचित जाति के मूल आवंटी ने अनुसूचित जाति से भिन्न व्यक्ति के पक्ष में बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के किया गया है। इस बैनामे को शून्य मानकर भूमि राज्य सरकार में निहित की जा चुकी है। 20 नवंबर 2021 को पिंकू कुमार पुत्र गनेशीलाल व कांती देवी पत्नी धर्मेंद्र कुमार निवासी सुहावली ने चंद्रप्रकाश व सोनू पुत्रगण थान सिंह निवासीगण बुद्ध विहार फेस -2, सुल्तानपुरी, दिल्ली के पक्ष में बैैनामा कर दिया। एसडीएम ने बताया कि उप निबंधक प्रथम कोल के स्तर से इसे निष्पादित किया गया है, जो बिना खतौनी देखे निष्पादित किया गया गया है। उन्होंने बताया कि कब्जाधारकों के स्तर से बाउंड्रीवॉल को ऊंचा किया जा रहा था, जिसे पुलिस बल की सहायता से सरकारी जमीन से अवैध कब्जों को हटवा दिया गया है। इस संबंध में हल्का लेखपाल ने आरोपियों के खिलाफ थाना महुआखेड़ा में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed