{"_id":"598cb72a4f1c1b593e8b461b","slug":"illegal-construction-can-not-be-done-without-collusion-of-ada-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीए अफसरों की मिलीभगत बिना नहीं हो सकता अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीए अफसरों की मिलीभगत बिना नहीं हो सकता अवैध निर्माण
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Fri, 11 Aug 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में एडीए वीसी के साथ मीटिंग करते राज्यमंत्री सुरेश पासी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास एवं शहरी नियोजन तथा व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के राज्यमंत्री राज्यमंत्री सुरेश पासी ने गुरुवार को आईटीआई, आवास विकास एवं विकास प्राधिकरण विभाग के अफसरों की जमकर क्लास ली।
उन्होंने एडीए उपाध्यक्ष से अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई न करने का कारण पूछा। उपाध्यक्ष द्वारा स्टाफ की कमी तथा पुलिस समय पर न मिलने की बात कहने पर कहा कि कोई बहानेबाजी नहीं चलेगी। अवैध निर्माणों को किसी भी सूरत में ढहाया जाए।
स्वीकृत नक्शे से ज्यादा माले बनाने वाले बिल्डरों की पूरी बिल्डिंग सील कर दी जाए। उन्होंने एडीए अफसरों से जिले में बने 40 ग्रुप हाउसिंग मामलों में अवैध रूप से बनी मंजिलों की एक सप्ताह में सूची तलब की है। स्पष्ट कहा कि अवैध निर्माण के लिए प्राधिकरण उपाध्यक्ष, एई व जेई जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
उनकी मिलीभगत के बिना अवैध निर्माण नहीं हो सकता। आवास विकास को नए प्रोजेक्टों के लिए भूमि तलाशने को कहा। क्वार्सी के निकट के गांवों में पूर्व के आवास एवं कामर्शियल कांप्लेक्स प्रोजेक्ट को पुनर्जीवित करते हुए भूमि देने को तैयार किसानों से वार्ता कर अन्य किसानों को भी समझाने को कहा।
मानचित्र पास करने के एवज में पैसा मांगने की शिकायत
बैठक के दौरान एडीए उपाध्यक्ष निशा गोयल भाजपा नेताओं के निशाने पर रहीं। व्यवसायी जितेंद्र राणा ने भी उपाध्यक्ष पर मानचित्र स्वीकृत करने के एवज में पैसा मांगने का आरोप लगा दिया। कहा कि उपाध्यक्ष दस महीने से उसका मानचित्र लटकाए हुए हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भी शिकायत की हुई है। इससे गुस्साए राज्यमंत्री सुरेश पासी ने उपाध्यक्ष को जमकर डांट पिलाते हुए स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही कार्य प्रणाली में सुधार करने की चेतावनी दी। कहा कि वह इस मामले की मुख्यमंत्री को जानकारी देंगे।