फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   IIMT students are aware of cell culture in webinaar.

कोशिका संवर्धन से रूबरू हुए आईआईएमटी के छात्र-छात्राएं

Sat, 23 May 2020 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
IIMT students are aware of cell culture in webinaar.
वेबिनार में कोशिका संवर्धन से रूबरू हुए आईआईएमटी के छात्र-छात्राएं। - फोटो : CITY OFFICE
आईआईएमटी के लाइफ साइंस विभाग के तत्वावधान में कोशिका संवर्धन और कोविड 19 में उसके जैव चिकित्सकीय अनुप्रयोग विषय पर शुक्रवार को वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता इजराइल की बेन गुरियन विश्वविद्यालय के शोध वैज्ञानिक डॉ. स्वरूप कुमार पांडेय, आईआईएमटी सचिव पंकज महलवार, प्राचार्य शंभू केएन सिंह रावत, वेबिनार कन्वीनर व विभागाध्यक्ष डॉ. सुदीप तिवारी ने शिरकत की।
विज्ञापन

आईआईएमटी के सचिव पंकज महलवार ने कहा कि लॉकडाउन में आईआईएमटी ने छात्र-छात्राओं के लिए आनलाइन क्लासेज के साथ-साथ वेबिनार व कई आनलाइन प्रतियोगिताओं की श्रंखला चला रखी है। जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी रुचि दिखाई है। वेबिनार में मुख्य वक्ता शोध वैज्ञानिक डॉ. स्वरूप कुमार पांडेय ने बताया कि किसी भी जीव में कोशिकाओं का संवर्धन बेहद महत्वपूर्ण है। लेकिन कोरोना वायरस के शरीर में प्रवेश के बाद कोशिकाओं का नकारात्मक रूप से बढ़ना ही संक्रमित व्यक्ति के लिए खतरनाक साबित होता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को कोशिका संवर्धन के बारे में विस्तार से आनलाइन जानकारी दी।
विज्ञापन

वहीं, सौरभ, सोनम, विधि, नवीन, सिद्धि आदि छात्र-छात्राओं ने कोशिका संवर्धन के बारे में वक्ताओं से सवालों को पूछा। प्राचार्य शंभू केएन सिंह रावत ने छात्र-छात्राओं को कोरोना महामारी और कोशिका संवर्धन के जैव चिकित्सकीय अनुप्रयोगों को सामान्य जीवन काल में समझाया। विभागाध्यक्ष डॉ. सुदीप तिवारी ने मुख्य वक्ता के साथ-साथ सभी शिक्षक व छात्र-छात्राओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन डॉ. सुरभी ने किया। इस दौरान डॉ. राका भाटिया, मो यूनुस, डॉ. जितेंद्र लवानिया, डॉ. अनुश्री, डॉ. मुशीर, डॉ. अख्तर, उमेश सिंह, मोहन मुरारी, शशीमाला, चमन शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed