फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   IIMT: Student beaten up for protesting asking for money for copying

आईआईएमटी : नकल के लिए पैसा मांगने का विरोध करने पर छात्र से मारपीट

Wed, 11 May 2022 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
IIMT: Student beaten up for protesting asking for money for copying
छात्र के साथ हुई मारपीट के बाद पंकज महलवार से नोकझोक करते एबीवीपी के पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
आईआईएमटी कॉलेज में एक छात्र के साथ मारपीट की गई। उसे काफी चोटें आईं हैं। उसकी तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि नकल कराने के लिए पैसे मांगे जा रहे थे, जिसका उसने विरोध किया था। इस दौरान छात्र के समर्थन में आए एबीवीपी पदाधिकारियों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए विरोध दर्ज कराया, तब जाकर पुलिस मुकदमा दर्ज करने पर सहमत हुई।
विज्ञापन

मंगलवार को ज्ञान महाविद्यालय के बीकॉम तृतीय वर्ष का छात्र शैलेंद्र सिंह के साथ मारपीट की खबर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भी कॉलेज पहुंच गए, जहां उन्होंने नारेबाजी की। आरोप है कि परीक्षा में नकल कराने के लिए आईआईएमटी कॉलेज में अवैध वसूली की जा रही है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामे को शांत कराया। पुलिस ने छात्र शैलेंद्र का मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। उसकी तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। शैलेंद्र ने बताया कि आईआईएमटी
विज्ञापन

कॉलेज में उसके महाविद्यालय का परीक्षा केंद्र है। प्रथम पाली में वह कॉरपोरेट अकाउंट की परीक्षा देकर बाहर आया तो उसे पार्किंग स्टैंड पर घेर लिया। वहां पैसे देने की मांग की गई। विरोध करने पर कई लोगों ने मिलकर पीटा। एबीवीवी के पूर्व प्रदेश मंत्री बल्देव चौधरी सीटू ने बताया कि शैलेंद्र के साथ अवैध वसूली के चलते मारपीट की गई। वह ज्ञान महाविद्यालय गया, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई, फिर वह डीएस कॉलेज आया। उसके बाद एबीवीपी के महानगर संगठन मंत्री आकाश राठौर, विभाग संयोजक तनिष्क प्रताप सिंह, जय यादव, सागर मौर्य, निखिल भारद्वाज, वरुण कुमार आदि पहुंच गए। क्वार्सी इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि शैलेंद्र सिंह की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। केंद्र बदलवाने के लिए छात्रों ने डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र लिखा है। वरिष्ठ छात्र नेता अमित गोस्वामी ने कहा कि घटना किस वजह से हुई और घटना में बाहरी लोग संलिप्त हैं या कॉलेज के शिक्षक, अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जांच करके ठोस कार्रवाई करे। छात्र के साथ दुर्व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, एबीवीपी नेता जय यादव के मुताबिक, इस मामले से विश्वविद्यालय के कुलपति को अवगत करा दिया है। उन्होंने मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला पार्किंग स्टैंड के संचालक और छात्र के बीच का है, लेकिन तूल कुछ और दिया जा रहा है। इससे छात्र की मंशा का पता चलता है। मारपीट किसने और क्यों की, यह जांच के बाद चल जाएगा। छात्र ने बाइक के पहिये को पंचर करने के आरोप में स्टैंड संचालक का कॉलर पकड़ लिया था। कॉलेज का इससे कोई लेना देना नहीं है। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए आईआईएमटी कृत संकल्प है। अपनी सोच पर वह कायम रहेगा। परीक्षा में शुचिता के लिए अलीगढ़ में आईआईएमटी का अहम स्थान है।
- पंकज महलवार, सचिव, आईआईएमटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed