{"_id":"63484dfb76c9b91173710e33","slug":"iglas-bjp-mla-rajkumar-sahayak-sold-bangles-at-the-shop-on-karvachauth","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: करवाचौथ पर भाजपा विधायक ने दुकान पर बेची चूड़ियां, बोले- विधायकी अल्प समय के लिए, व्यापार जीवन भर का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: करवाचौथ पर भाजपा विधायक ने दुकान पर बेची चूड़ियां, बोले- विधायकी अल्प समय के लिए, व्यापार जीवन भर का
Thu, 13 Oct 2022 11:12 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:12 PM IST
सार
विधायक राजकुमार सहयोगी का रेलवे रोड पर चूड़ियों का काफी पुराना व्यापार है। वे खुद लंबे समय से इस दुकान पर बैठते रहे हैं। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य व स्टाफ भी मौजूद रहता है।
विज्ञापन
करवाचौथ पर भाजपा विधायक ने दुकान पर बेची चूड़ियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इगलास क्षेत्र से लगातार दूसरी बार भाजपा के विधायक राजकुमार सहयोगी बृहस्पतिवार को करवाचौथ के दिन ग्राहकों की भीड़ को संभालने के लिए परिजनों व स्टाफ संग अपनी चूड़ियों की दुकान पर रहे। इस दौरान उन्होंने खुद चूड़ियां बेचीं और ग्राहकों को उत्पाद दिखाकर उन्हें संतुष्ट किया। इस दौरान बातचीत में एक ही बात कही कि विधायकी अल्प समय के लिए, मगर व्यापार जीवन भर का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि विधायक राजकुमार सहयोगी का रेलवे रोड पर चूड़ियों का काफी पुराना व्यापार है। वे खुद लंबे समय से इस दुकान पर बैठते रहे हैं। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य व स्टाफ भी मौजूद रहता है। अब विधायक बनने के बाद दुकान पर बैठना कम हो गया है। मगर कभी कभी दुकान पर बैठते हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को त्योहार पर ग्राहकों की भीड़ के मद्देनजर वे दिन भर दुकान पर मौजूद रहे और खुद दुकानदारी करते हुए चूड़ियां बेचीं। इस दौरान एक ही बात कही कि वे एबीवीपी के जरिये 1980 से संगठन से जुड़े हैं। वर्तमान में पार्टी के आशीर्वाद से विधायक हैं। मगर विधायक से पहले वे व्यापारी हैं। इस व्यापार से उनका व उनके परिवार का पोषण होता है। इसलिए आज भी दुकान पर बैठता हूं। त्योहार पर दुकान पर बैठना जरूरी महसूस हुआ।