फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   If you put a provocative message on social media, you will be jailed

अलीगढ़ : सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश डाला तो होगी जेल

Fri, 18 Mar 2022 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
If you put a provocative message on social media, you will be jailed
यदि आप भी सोशल मीडिया का सहारा लेकर भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट करने के आदी हैं तो सावधान हो जाइए। कहीं ऐसा न हो कि आपका यह कदम घातक साबित हो जाए और आपको जेल जाना पड़े। पुलिस ने फेसबुक, व्हाट्सएप या सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म पर भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। आशंका है कि त्योहार पर माहौल खराब करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा सकता है। पुलिस ने ऐसा करने वालों के खिलाफ आईपीसी की धारा 505, 153ए, 295ए व 298 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी करने से लेकर एनएसए ( रासुका ) के तहत कार्रवाई तक की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि त्योहार के मौके पर कुछ अराजकतत्व फेसबुक, व्हाट्सएप या सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म का उपयोग कर आपत्तिजनक पोस्ट कर सकते हैं। ऐसा करने व इन पोस्ट को लाइक, शेयर व कमेंट करने वालों पर भी साइबर क्राइम व सोशल मीडिया सेल पूरी निगरानी रख रही है। एसएसपी ने बताया कि भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर आमजन अपनी सीधे ही शिकायत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी लेख, फोटो, वीडियो आदि को शेयर करने से पहले देख लें कि वह कहां से संबंधित है। कोशिश करें कि ऐसी पोस्ट पर आप ध्यान ही न दें। मोबाइल के ग्रुप एडमिन का भी यह कर्तव्य है कि वह ऐसी किसी भी सामग्री डालने वाले को तुरंत ग्रुप से बाहर करें व इसकी सूचना भी तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने बताया कि शिकायत के लिए पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

यहां करें शिकायत
01- साइबर सेल इंचार्ज - 7839876377
02- पुलिस अधीक्षक ग्रामीण - 9454401012
03- पुलिस अधीक्षक नगर - 9454401011
04- पुलिस अधीक्षक अपराध- 9454402810
05- क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम- 9454401239
06- क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय- 9454401240
07- क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय- 9454401241
08-क्षेत्राधिकारी अतरौली - 9454401244
09-क्षेत्राधिकारी इगलास- 9454401243
10- क्षेत्राधिकारी खैर - 9454401242
11- क्षेत्राधिकारी गभाना - 9454402803
12- क्षेत्राधिकारी बरला - 9454401245
13- क्षेत्राधिकारी छर्रा - 9454402801
14- सिटी कंट्रोल रूम - 9454402808
15- ग्रामीण कंट्रोल रूम - 9454402807
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed