फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   If you do not cash the bank manager of the neckband woman caught

कैश न मिलने पर महिला ने पकड़ा बैंक मैनेजर का कालर

Tue, 27 Dec 2016 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Tue, 27 Dec 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
सोफा स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में अपने खाते से रुपये निकालने पहुंची एक महिला ने रुपये न मिलने पर बैंक मैनेजर का कालर पकड़ लिया। चर्चा है कि जानकारी पर सिपाही भी पहुंच गए थे जिन्हें मौजूद महिलाओं ने गालियां देना शुरू कर दिया इस पर सिपाही भी चुपचाप वहां से खिसक लिए।
विज्ञापन

सोफा चौकी से चंद कदम दूरी पर ही पीएनबी की शाखा है। सोमवार को दोपहर बाद यहां रुपये खत्म होने की जानकारी दी गई तो लोग भड़क गए। हंगामा भी किया। चर्चा है कि बैंक प्रबंधक ने भी खीझकर हंगामा कर रहे ग्रामीणों को कुछ कह दिया जिससे नाराज एक महिला ने बैंक मैनेजर का कालर पकड़ लिया। इसके बाद बैंक मैनेजर ने अंदर से ताला बंद करवा दिया तो बाहर खड़े होकर लोग करीब 3 घंटे तक हंगामा करते रहे। कुछ लोगों ने अलीगढ़-पलवल मार्ग जाम करने का भी प्रयास किया, हालांकि कुछ बड़े बुजुर्गों के समझाने पर उन्होंने जाम नहीं लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed