फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   if u commit must will be success.

चुनौतियां हैं पर ठान लेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी : आलोक

Sun, 25 Aug 2019 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
if u commit must will be success.
एएमयू के मौलाना आजाद लाइब्रेरी में पांडु लिपि देखते बिहार के डीजी आलोक राज, डॉ. राहत अबरार व अन्य। - फोटो : CITY OFFICE
बिहार के डायरेक्टर जनरल (ट्रेनिंग एंड बिहार पुलिस अकादमी) आलोक राज ने विद्यार्थियों से कहा कि उनके सामने कठिन चुनौतियां हैं, अगर वह इन चुनौतियों से पार पाने को ठान लेंगे तो उन्हें सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।
विज्ञापन

शनिवार को आलोक राज अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के कैनेडी हॉल में विद्यार्थियों से रूबरू थे। उन्होंने विद्यार्थियों को यूपीएससी की परीक्षा में सफल होने के मंत्र भी दिए। कहा, एएमयू में बेहतरीन लाइब्रेरी और माहौल है, उसका जरूर फायदा उठाएं। डीजी ने कहा कि इसी इदारे के छात्र जावेद उस्मानी वर्ष 1978 में यूपीएससी परीक्षा में टॉपर बने थे। इनके अलावा यहीं के छात्र मनोज यादव ने वर्ष 1988 में यूपीएससी की परीक्षा पास की थी, जो मेरे बैचमेट होने के साथ इस समय वह हरियाणा में डीजीपी भी हैं। एएमयू रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद ने कहा कि यूपीएससी परीक्षा के पैटर्न भी बदल रहे हैं। लिहाजा, युवा अधिकारियों को सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के मध्य आमंत्रित कर उनका व्याख्यान भी कराना चाहिए। इससे पहले डीजी आलोक राज ने एएमयू के संस्थापक सर सैयद अहमद खां की मजार पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद मौलाना आजाद लाइब्रेरी गए, जहां उन्होंने पांडुलिपि व इमारतें देखीं। उनके साथ एएमयू के जनसंपर्क कार्यालय के एसोसिएट मेंबर इंचार्ज डॉ. राहत अबरार भी थे। शाम को कैनेडी हॉल में डीजी आलोक राज ने पद्मभूषण गोपाल दास नीरज की गीतों अपने स्वर देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने नीरज जी के चुनिंदा गीतों का एक एलबम भी तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed