{"_id":"6091ae628ebc3edca21d19a0","slug":"if-there-is-a-delay-in-making-the-death-certificate-then-the-fir-will-be-done-city-office-news-ali2624614149","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने में विलंब किया तो होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने में विलंब किया तो होगी एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 के दौर में मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में लापरवाही, विलंब और रिपोर्ट न लगाने जैसी शिकायतों का संज्ञान लेते हुए मंगलवार को नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने अधीनस्थों को मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया को सरल करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि आवेदकों को यदि निर्धारित अवधि में मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया गया तो संबंधित के विरुद्ध महामारी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
कोविड महामारी के दौर में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने के मामले में सुविधा शुल्क वसूलने की शिकायतों का ग्राफ भी बढ़ रहा है। लगातार हो रही शिकायतों से नाराज नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह ने अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त को सुपर नोडल अधिकारी बनाया है। अधीनस्थों को एडवाइजरी जारी की है।
उन्होंने कहा कि यदि किसी स्तर पर आवेदक को परेशानी अथवा समस्या हो रही है तो सीधे अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त के मोबाइल नंबर 917042602888 अथवा 9568001883 पर व्हाट्स एप के माध्यम से सूचना एवं शिकायत दर्ज कर सकते हैं। सूचना और शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा।