{"_id":"5afb452c4f1c1beb408b58e5","slug":"if-the-moon-gets-a-lot-today-then-jumeirat-will-be-the-first-rosa","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांद का दीदार आज हुआ तो जुमेरात को होगा पहला रोजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांद का दीदार आज हुआ तो जुमेरात को होगा पहला रोजा
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Wed, 16 May 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
श्ाांति समिति की बैठक
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमजान का मुकद्दस महीना जुमेरात से शुरू हो सकता है। बुधवार को चांद का दीदार होने की उम्मीद है। अगर दीदार नहीं हुआ तो किसी बड़े शहर की शख्सियत की गवाही से चांद का दीदार होना माना जाएगा और रमजान का एलान कर दिया जाएगा।
शहर मुफ्ती खालिद हमीद ने बताया कि बुधवार की शाम को चांद का दीदार होने की पूरी उम्मीद है। ऊपरकोट जामा मस्जिद से रमजान का एलान किया जाएगा। शहर की मस्जिदों में साफ सफाई कर रमजान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
ऊपरकोट कोतवाली में हुई शांति समिति की बैठक
अलीगढ़। रमजान से ठीक पहले ऊपरकोट कोतवाली पर शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें एडीएम सिटी एसबी सिंह, एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ फर्स्ट विशाल पांडेय और नवागत नगर आयुक्त ने वहां के प्रबुद्ध लोगों से वार्ता कर स्थानीय समस्याएं जानी। समस्याओं के समाधान का भरोसा भी जताया गया। यहां पर शाहजमाल, खाईडोरा, ऊपरकोट, भुजपुरा सराय मियां, जंगलगढ़ी, तुर्कमान गेट, बाबरी मंडी सहित तमाम मुस्लिम इलाकों के लोग मौजूद रहे। इन लोगों ने बताया कि मोती महल में चार हैंडपंप खराब हैं।
विज्ञापन
सराय जंगलगढ़ी में नमाज के वक्त आवारा जानवरों को कैद नहीं किया जा रहा है। कैलाश गली में गंदा कीचड़ वाला पानी भरा रहता है। घास की मंडी, काजीपाड़ा और खाई डोरा में पेयजल की दिक्कत है। भुजपुरा में दो महीने से बिजली के कनेक्शन नहीं मिल रहे हैं। इस पर अधिकारियों ने समस्याएं नोट कर उनका समाधान कराने का भरोसा दिलाया। बुधवार से इन पर काम शुरू हो जाएगा। यहां पर अलकुरैश वेलफेयर सोसायटी सचिव यामीन कुरैशी, एसएम कयाम, बाबर इलियास, सोहराब कुरैशी, नदीम कुरैशी आदि मौजूद रहे।