फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   If the husband did not get the mobile, then the married woman hanged on the noose

Aligarh: पति ने मोबाइल नहीं दिलाया तो फांसी के फंदे पर झूली विवाहिता, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 28 Aug 2022 12:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 28 Aug 2022 12:42 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि रक्षाबंधन पर वह मायके गई थी और तीन दिन पहले ही लौटी थी। दो दिन से वह अपने पति से नया मोबाइल मांग रही थी। पति के इंकार करने पर शुक्रवार को दंपती में विवाद हुआ। इसी गुस्से में शनिवार को काजल ने अपने कमरे में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
If the husband did not get the mobile, then the married woman hanged on the noose
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बन्नादेवी खैर बाईपास इलाके में 20 वर्षीय नवविवाहिता ने ससुराल में फंदे पर लटक कर जान दे दी। परिवार ने पुलिस को बताया कि उसने यह कदम सिर्फ पति द्वारा मोबाइल न दिलाए जाने से आहत होकर उठाया। चार माह पहले विवाह हुआ था और बहू तीन दिन पहले ही मायके से लौटी थी। इस घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम है।
विज्ञापन


मूल रूप से बुलंदशहर डिबाई के घोसीपुर की काजल की शादी 14 मई 2022 को खैर बाईपास निवासी दीपक संग हुई थी। परिवार से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बताया कि रक्षाबंधन पर वह मायके गई थी और तीन दिन पहले ही लौटी थी। दो दिन से वह अपने पति से नया मोबाइल मांग रही थी।
विज्ञापन


पति के इंकार करने पर शुक्रवार को दंपती में विवाद हुआ। इसी गुस्से में शनिवार को काजल ने अपने कमरे में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों की नजर पड़ी तो सभी दंग रह गए। इस सूचना पर पुलिस व मायके पक्ष के लोग भी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। मगर पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत किया। इस मामले में पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है। इंस्पेक्टर के अनुसार मामले में जो भी तहरीर दी जाएगी, उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed