फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   If number is less, You will be able to give exam , Now There is no option of scrutiny

अब स्क्रूटनी का विकल्प नहीं, नंबर कम आने पर दे सकेंगे परीक्षा

Thu, 15 Jul 2021 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
If number is less,  You will be able to give exam , Now There is no option of scrutiny
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जल्द घोषित होगा। हालांकि, कोरोना संक्रमण के चलते परीक्षा नहीं हो सकी थी। इस बार स्क्रूटनी का विकल्प नहीं होगा। परीक्षा में नंबर कम आने पर विद्यार्थी वैकल्पिक विषयों की परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते यूपी बोर्ड की परीक्षा शासन ने निरस्त कर दी थी। परीक्षा परिणाम जल्द घोषित होने का अनुमान है। परीक्षा परिणाम से विद्यार्थी असंतुष्ट होते हैं, तो वह वैकल्पिक विषयों की परीक्षा दे सकते हैं। उन्हें अपने विद्यालय में परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा। इस परीक्षा में मिलने वाले नंबर अंतिम होंगे। हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम कक्षा 9वीं की वार्षिक परीक्षा परिणाम के आधार पर तैयार किया जा रहा है, जबकि इसी तरह इंटर का परिणाम 10वीं, 11वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम व 12वीं के आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर तैयार किया जा रहा है। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि जिले में हाईस्कूल-2021 की परीक्षा में 61 हजार 207 व इंटर-2021 की परीक्षा में 47 हजार 566 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

पंजीकरण संख्या से देख सकेंगे परीक्षा परिणाम
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम अनुक्रमांक संख्या के अभाव में पंजीकरण संख्या से विद्यार्थी देख सकेंगे। परीक्षा परिणाम घोषित होने से पहले विद्यार्थी अपने विद्यालय से संपर्क करके एनरोलमेंट नंबर व पंजीकरण संख्या प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा न होने से इस बार बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की मेरिट सूची भी जारी नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed