फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   if not announce to new sugar meal, will commit suicide

नई मिल की घोषणा नहीं हुई तो करूंगा आत्मदाह

Sun, 05 Jan 2020 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
if not announce to new sugar meal, will commit suicide
साथा चीनी मिल पर हुई अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं भारतीय किसान यूनियन भानु की महापंचायत में भाकियू जिलाध्यक्ष विनोद चौहान ने एलान किया कि किसानों के लिए नासूर बनी साथा चीनी मिल के स्थान पर नई चीनी मिल की घोषणा शीघ्र नहीं हुई तो वे साथा चीनी मिल पर आत्मदाह करेंगे। इसके लिए प्रभारी मंत्री सुरेश राणा एवं मिल प्रबंधन जिम्मेदार होगा। किसान रविवार आज अलीगढ़ आ रहे जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा से गन्ना लेकर मिलेंगे। छह जनवरी को मिल पर दोबारा से महापंचायत होगी। इसमें सांसद, विधायकों को भी बुलाया जाएगा। न आने वाले जन प्रतिनिधियों का घेराव कर गांवों में नहीं घुसने दिया जाएगा।
विज्ञापन

महापंचायत में जिलाध्यक्ष विनोद चौहान ने कहा कि अलीगढ़ के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा गन्ना मंत्री होने के बावजूद चीनी मिल की घोषणा नहीं हो पा रही है, जबकि वे इगलास विधानसभा चुनाव के समय और बरौली की जनसभा में किसानों से नई चीनी मिल की घोषणा कर चुके हैं। श्रीकृष्ण सिंह राणा ने कहा कि अब गन्ना किसान अपना गन्ना लेकर सड़क पर उतरकर अधिकारियों और नेताओं का घेराव करने पर मजबूर होगा। साथा चीनी मिल के पूर्व उपाध्यक्ष ठा. हरेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल को प्रभारी मंत्री से मिलेगा। ठा शैलेंद्र पाल सिंह व प्रेमपाल सिंह ने कहा कि कि किसान विधायकों और सांसदों को वोट देकर भेजते हैं। पहले उनसे पूछा जाए कि बीजेपी सरकार में वे नहीं सुनेंगे तो कब सुनेंगे। सर्वसम्मति से निर्णय हुआ कि 6 जनवरी को सुबह 11 बजे पुन: किसान महापंचायत की जाए। इसमें जिले के सभी विधायकों और दोनों सांसदों को किसानों के बीच आकर उनकी समस्या बताई जाएं, जो भी विधायक या सांसद महापंचायत में नहीं आएगा, उसका घेराव कर गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा। पंचायत में तरुण चौहान, प्रवेंद्र राणा, प्रवीण कुमार, जहरी सिंह, बाबी ठाकुर, बंटू, डीपी सिंह, गोविंद पाल सिंह, ब्राह्मण महासभा से राकेश शर्मा, रॉबी सिंह, सचिन पंडित, सुलेमान,राकेश शर्मा, ब्रजेश पाल सिंह, कुुसुम, देवेंद्र सिंह, खेमपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य चौ हरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विधायक दलवीर ने की डीएम से मुलाकात
साथा चीनी मिल न चलने के मामले में बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह ने डीएम से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि सहकारी चीनी मिल साथा की मशीनें जर्जर होने के कारण वर्तमान सत्र में गन्ना पेराई करने में असमर्थ हो रही है। जनपद के हजारों किसान गन्ने पर निर्भर हैं। गन्ना खेत में खड़ा है। समय से पिराई न होने के कारण किसानों के खेत अगली फसल के लिए समय से खाली नहीं हो पा रहे हैं। विधायक ने सहकारी चीनी मिल साथा को आवंटित गन्ना त्रिवेणी शुगर मिल साबितगढ़ को स्थानांतरित करने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने गन्ना किसानों की समस्या के शीघ्र समाधान का अश्वासन दिया। इस अवसर पर विजय कुमार उर्फ पप्पू भैया, विधायक प्रवक्ता सुशील गुप्ता, भोला सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed