फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   If kerosene will not Dundeh

तो मिट्टी का तेल ढूंढे़ नहीं मिलेगा

Tue, 18 Oct 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला,अलीगढ़
अमर उजाला,अलीगढ़ Updated Tue, 18 Oct 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
निकट भविष्य में राशन से मिलने वाला मिट्टी का तेल ढूंढे नहीं मिलेगा। केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न राज्यों के कोटे में हर तिमाही की जा रही कटौती से तो ऐसा ही लगता है। यूपी के कोटे में इस तिमाही हुई 36 फीसदी की कटौती के चलते जिले को पिछली तिमाही के मुकाबले 9.24 लाख लीटर मिट्टी का तेल कम मिला है। जानकारों की मानें तो निकट भविष्य में राशन से मिट्टी का तेल मिलना बंद ही हो जाएगा।
विज्ञापन


जिले को माह करीब 24 लाख लीटर मिट्टी का तेल (केरोसिन) मिलता था। इस बार एक साथ 36 फीसदी की कटौती करते हुए 9 लाख 24 हजार लीटर मिट्टी का तेल कम दिया गया है। हालांकि कटौती का दौर इस वित्तीय वर्ष के शुरुआती माह से ही हो गया था। अप्रैल से जून तक की पहली तिमाही में जिले के कोटे में पांच फीसदी की कटौती की गई थी।
विज्ञापन


लेकिन इस तिमाही में एक साथ की गई कटौती ने पूर्ति विभाग ही नहीं उपभोक्ताओं का भी गणित बिगाड़ दिया है। इसके चलते पूर्ति विभाग देहाती क्षेत्रों में तीन लीटर प्रति राशन कार्ड के स्थान पर इस बार दो लीटर प्रति राशन कार्ड दे रहा है तो शहरी क्षेत्र में दो लीटर प्रति कार्ड के स्थान पर एक लीटर प्रति कार्ड केरोसिन दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार डेवलपमेंट के हिसाब से केरोसिन के कोटे में कटौती कर रही है। सरकार का मानना है कि जिस तरह देश में विद्युतीकरण, रसोई गैस समेत अन्य संसाधनों में बढ़ोत्तरी हुई है और शहरी इलाकों में 20 से 22 घंटे बिजली मिल रही है। उस हिसाब से शहर में रहने वाले लोगों को केरोसिन की जरूरत नहीं है।

देहात में भी उन इलाकों जहां अब तक विद्युतीकरण अथवा रसोई गैस के संसाधन कम हैं, वहां थोड़ी बहुत जरूरत है। इसके अलावा अब सब्सिडी का पैसा भी सीधे उपभोक्ता के खाते में जा रहा है। ऐसे में सरकार राशन में केरोसिन बंद कर सकती है। दिल्ली एवं हरियाणा में केरोसिन का कोटा खत्म कर दिया गया है। मध्य प्रदेश में 63 फीसदी की कटौती की है तो यूपी में 36 प्रतिशत की।                                       इंद्रकुमार तेल वाले, सचिव अलीगढ़ केरोसिन डीलर्स एसोसिएशन

विद्युतीकरण एवं विकास से वंचित देहाती इलाकों के गरीबों को केरोसिन का कोटा कम होने अथवा खत्म होने से सर्वाधिक दिक्कतों का सामना करना होगा। वे तो केरोसिन न मिलने के कारण रोटी तक से वंचित हो जाएंगे।


इस बार जिले को 9 लाख 24 हजार लीटर मिट्टी का तेल कम मिला है। इस वजह से हमने देहात में दो लीटर तो शहरी इलाकों में एक लीटर प्रति राशन कार्ड के हिसाब से मिट्टी का तेल बंटवाया है।
 नीरज सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed