{"_id":"66d267fa7827f9d2c8019c47","slug":"if-copy-of-order-is-not-received-then-land-will-be-plowed-from-11-pm-aligarh-news-c-2-1-gur1003-472275-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: भूमि गंगा की या किसानों की, इस पर विवाद जारी, आदेश की प्रति नहीं मिली तो जोतेंगे जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: भूमि गंगा की या किसानों की, इस पर विवाद जारी, आदेश की प्रति नहीं मिली तो जोतेंगे जमीन
Sat, 31 Aug 2024 06:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 06:16 AM IST
सार
किसानों का कहना है कि 1969 में भूमि किसानों के नाम दर्ज थी, फिर गंगा में कैसे दर्ज हो गई। वह आदेश दिखाएं, जिसमें इसका जिक्र है।
विज्ञापन
गांव हारनपुर कला में महापंचायत में मौजूद प्रशासनिक अधिकारी व किसान
- फोटो : संवाद
विस्तार
गांव हारनपुर कला में गंगा तट से लगी 41.74 हेक्टेयर जमीन को लेकर शुरू हुआ विवाद थम नहीं रहा है। राजस्व विभाग इसको गंगा की भूमि बता रहा है और किसान अपनी। 28 दिनों से विरोध कर रहे किसानों ने कहा कि अगर प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें आदेश की प्रति नहीं दिखाई तो 11 तारीख से वह जमीन को जोतना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
30 अगस्त को भाकियू टिकैत के प्रदेश अध्यक्ष धरनास्थल पर पहुंचे। एसडीएम अतरौली अनिल कटियार व सीओ छर्रा वरुण सिंह भी पहुंचे। किसानों का कहना है कि 1969 में भूमि किसानों के नाम दर्ज थी, फिर गंगा में कैसे दर्ज हो गई। वह आदेश दिखाएं, जिसमें इसका जिक्र है। एसडीएम ने आदेश की कॉपी दिलाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव ओमपाल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष विमल तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन