फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   if anyone wants to intrupt in temple, will destroy like mosque.

विहिप नेता ने दिया विवादित बयान, बोले- राम मंदिर के रास्ते में कोई आया तो ढांचे की तरह उड़ जाएगा

Mon, 09 Dec 2019 01:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 09 Dec 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
if anyone wants to intrupt in temple, will destroy like mosque.
मनोज वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विश्व हिंदू परिषद के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज वर्मा ने रविवार को अलीगढ़ में कहा कि राम मंदिर निर्माण के रास्ते में कोई आएगा तो वैसे ही उड़ जाएगा, जिस तरह ढांचा उड़ा था। क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज वर्मा रविवार को केपी इंटर कॉलेज के बजरंग हॉल में बजरंग दल महानगर द्वारा आयोजित कार सेवक गौर सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


इस मौके पर कार सेवा के दौरान पुलिस की गोली से मारे गए भगवान सिंह के परिजनों सहित 146 कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। मनोज वर्मा ने कहा कि अयोध्या में खड़ा ढांचा चिढ़ाता था कि तुम पराजित हिंदू हो। 1992 के बाद से किसी ने ढांचा नहीं देखा।
विज्ञापन


उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का नाम लिए बिना इशारे-इशारे में कहा कि मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी थी कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। कार सेवकों ने उनका घमंड चकनाचूर कर दिया। मनोज वर्मा ने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र है। यह सपना पूरा होगा, यह निश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ (आरएसएस) वाले संघ के आधार पर अपने सपने को साकार करने की ताकत रखते हैं। विश्व में शांति हिंदू संस्कृति के आधार पर मिलेगी। 

अयोध्या में सम्मानित होना चाहते है स्व. भगवान सिंह के परिजन
कार सेवा के दौरान 2 नवंबर, 1990 को जनपद के भगवान सिंह की पुलिस की गोली लगने से मृत्यु हुई थी। सम्मान समारोह में भगवान सिंह के परिजन शामिल हुए थे। विहिप नेताओं ने स्व. भगवान सिंह को शहीद के रूप में पेश किया। परिजनों ने इच्छा व्यक्त की कि मंदिर बनने के बाद अयोध्या में भगवान सिंह को याद किया जाए।

नैतिक मूल्यों के पतन के कारण हैदराबाद, उन्नाव जैसी घटनाएं
मनोज वर्मा ने कहा कि नैतिक मूल्यों के पतन के कारण हैदराबाद और उन्नाव जैसी घटनाएं सामने आती हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। पूरे समाज की जागरूकता से ही ऐसी घटनाएं रोकी जा सकती हैं। उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर हैदराबाद एनकाउंटर के बारे में कहा कि जो पुलिस अफसर वहां मौजूद थे उन्होंने सही निर्णय लिया होगा। 

इस संबंध में मैं ज्यादा कुछ नहीं कह सकता। उन्होंने कहा कि हमलोग पहले भी लव जिहाद के विरोध में थे और आज भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed