{"_id":"697ce1c7438eb857e80035b2","slug":"identification-of-the-dead-body-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नगला पदम के पास मिला शव मंतशा का था, मायके वालों ने की शिनाख्त, ससुराली भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नगला पदम के पास मिला शव मंतशा का था, मायके वालों ने की शिनाख्त, ससुराली भागे
Sat, 31 Jan 2026 12:23 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 31 Jan 2026 12:23 AM IST
सार
मायके वालों ने ससुरालियों पर आरोप लगया कि कई दिनों से बेटी को ससुराल वाले परेशान कर रहे थे, उन्होंने बेटी की हत्या की है। पुलिस जब घर पर पहुंची तो ससुराल के लोग लापता थे।
विज्ञापन
चंडौस थाना
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडौस के नगला पदम के पास नाली की पटरी में मिले शव की 30 जनवरी को शिनाख्त हो गई। मृतका के मायके वालों ने शव की शिनाख्त की है। मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 29 जनवरी को चंडौस कोतवाली के गांव नगला पदम के पास एक महिला का शव मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाकर शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया था। 30 जनवरी को चंडौस थाने में मंतशा (25) के हापुड़ निवासी मायके वाले पहुंचे। उन्होंने बेटी के गायब होने की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस कर्मियों द्वारा फोटो दिखाया तो उन्होंने बेटी की शिनाख्त की।
विज्ञापन
उन्होंने बताया है कि मंतशा की शादी साहरूख निवासी तेली मोहल्ला के साथ चार साल पहले की थी। मृतका पर दो बेटे हैं। आरोप है कि कई दिनों से बेटी को ससुराल वाले परेशान कर रहे थे, उन्होंने बेटी की हत्या की है। पुलिस जब घर पर पहुंची तो ससुराल के लोग लापता थे। सीओ धनंजय सिंह ने बताया है कि मायके वालों द्वारा अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन