Aligarh: आईएएस संजीव रंजन ने संभाला जिलाधिकारी का चार्ज, प्रतापगढ़ से होकर आए स्थानांतरित
जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि प्राथमिकता शासन के कार्यों को लेकर रहेगी। विकास कार्यों पर ध्यान दिया जाएगा। कानून और व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जाएगा। शासन के निर्देशों का अनुपालन कराया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईएएस संजीव रंजन ने अलीगढ़ के जिलाधिकारी का कार्यभार संभाल लिया है। वह प्रतापगढ़ में जिलाधिकारी थे, वहां से स्थानांतरित होकर अलीगढ़ आए हैं। विशाख जी का लखनऊ के जिलाधिकारी पद पर तबादला हो गया था।
नवागत जिलाधिकारी संजीव रंजन ने 20 जनवरी सांय को जनपद कोषागार में जिलाधिकारी के पद का कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत प्रशासनिक अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। डीएम संजीव रंजन ने कहा कि शासन की योजनाओं एवं विकास कार्यों को धरातल पर लागू करने के साथ ही कानून व्यवस्था उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगी।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पंकज कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर अमित कुमार भट्ट, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अखिलेश कुमार यादव, सिटी मजिस्ट्रेट राम शंकर, एसडीएम कोल दिग्विजय सिंह, एसडीएम इगलास साश्वत त्रिपुरारी,, वरिष्ठ कोषाधिकारी योगेश कुमार, सीएमओ डॉ नीरज त्यागी आदि मौजूद रहे।
आईएएस संजीव रंजन के बारे में
सन 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संजीव रंजन यहां से पहले कई अहम पदों पर रहे हैं। वह अलीगढ़ से पहले प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी रहे। इससे पहले संजीव रंजन कुशीनगर में संयुक्त मजिस्ट्रेट रहे हैं। इसके अलावा वह सिद्धार्थ नगर के जिलाधिकारी भी रहे हैं। सहारनपुर में मुख्य विकास अधिकारी रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.