फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   I sit on the ass by black face and BJP have been writing

काला चेहरा कर गधे पर बैठाया और लिख दिया मैं भाजपा हूं

Thu, 16 Jun 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 Jun 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
I sit on the ass by black face and BJP have been writing
सद्भावना रैली - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
भाजपा और उसके नेताओं द्वारा प्रदेश में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए कोल विधानसभा क्षेत्र से विधायक हाजी जमीरउल्लाह के नेतृत्व में सद्भावना रैली और सभा का आयोजन किया गया। रैली केला नगर चौराहे से शुरू हुई।
विज्ञापन

विधायक जमीरउल्लाह ने बताया कि रैली में एक व्यक्ति को काला मुंह करके गधे पर भाजपा नेताओं के प्रतीक स्वरूप बिठाया गया था। इस पर एक बैनर भी लगा था, जिस पर लिखा था कि मैं भाजपा हूं और मैं झूठ बोलता हूं। केला नगर से रैली नूर मंजिल, अहमद नगर, बरूला मार्केट, दोदपुर, अमिर निशा होते हुए थाना सिविल लाइन पहुंची। यहां पर एक प्रार्थना पत्र एसएसपी के नाम थाना सिविल लाइन प्रभारी को सौंपा गया। इसमें कहा गया है कि भाजपा नेताओं के खिलाफ सद्भावन बिगाड़ने वाले भाषण देने के लिए मुकदमा दर्ज हो।
विज्ञापन

हाजी जमीरउल्लाह ने भाजाप और उसके नेताओं को चेतावनी दी कि वह खुले मंच पर जनता के दरबार में आकर उनसे संवाद करें।  रैली से पूर्व एक सभा केला नगर चौराहे पर हुई। इसमें जमीरउल्लाह ने कहा कि सपा सरकार के विकास कार्यों के आगे भाजपा हार गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास में विफल होने के बाद अब भाजपा प्रदेश में 2017 के लिए सांप्रदायिक धुव्रीकरण की स्थिति बना रही है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल की तरह फिर से 2017 में सपा की सरकार बन रही है। सपा नेता बाबा फरीद आजाद ने सभा का संचालन करते हुए कहा कि ऐसी रैली और सभा का आयोजन कोल क्षेत्र और जिले में अन्य जगहों पर भी किया जाएगा। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख ठा. तेजवीर सिंह, वरिष्ठ सपा नेता सगीर अहमद,लखपत सिंह, फरहान सलमानी, प्रेमपाल सिंह, राजवीर शर्मा, नीतू शर्मा, रेशम पाल सिंह, सोमवीर सिंह, मकसूद अली आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed