फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   I have a stomach ache today... the ultrasound will be done in 15 days.

Aligarh News: पेट में दर्द है आज..अल्ट्रासाउंड होगा 15 दिन बाद

Fri, 19 Jun 2026 02:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
I have a stomach ache today... the ultrasound will be done in 15 days.
दीनदयाल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए बैठे मरीज। संवाद
दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त अस्पताल के रेडियोलॉजी विभाग में मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए 15 दिन तक की लंबी तारीख दी जा रही है। स्थिति यह है कि सामान्य मरीजों को जांच के लिए इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि केवल गर्भवती, इमरजेंसी और भर्ती मरीजों के अल्ट्रासाउंड तत्काल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


अस्पताल में रोजाना करीब 200 मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए पहुंच रहे हैं, जबकि सामान्य रूप से लगभग 40 मरीजों की जांच ही की जा सकती है। इसके बावजूद प्रतिदिन 70 से 80 अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं और 100 से अधिक मरीजों को 15 दिन आगे की तारीख दी जा रही है।
विज्ञापन


दीनदयाल संयुक्त अस्पताल में नियमित रेडियोलॉजिस्ट हैं, लेकिन मरीजों का दबाव इतना है कि सामान्य बीमारी पर उन्हें अल्ट्रासाउंड के लिए पंद्रह पंद्रह दिन बाद की तारीख दी जा रही है। बृहस्पतिवार को भी कुछ ऐसी ही स्थिति रही। मरीजों की भीड़ अल्ट्रासाउंड केंद्र के बाहर थी। सुबह से दोपहर दो बजे तक 80 करीब अल्ट्रासाउंड किए गए। उनमें कुछ ऐसे थे, जिन्हें पंद्रह दिन पहले 18 जून की तारीख मिली थी। जो नए मरीज आए, उन्हें 15 दिन आगे यानि चार जुलाई की तारीख दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पेट में दर्द होने पर चिकित्सक को दिखाया था। उन्होंने अल्ट्रासाउंड लिख दिया। अब वापस भेज दिया गया है। आगे की तारीख दे दी है। -दीप्ती मेहता, क्वार्सी






- पेट में दर्द पर चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड के लिए बोला था। कई दिन से वापस जाना पड़ रहा है। अब शुक्रवार को आने के लिए बोला है। -संदीप सिंह, रामघाट रोड



- ऑपरेशन हुआ था। उसके बाद अब फिर से पेट दर्द होने लगा है। डॉक्टर को दिखाया तो अल्ट्रासाउंड लिख दिया है, लेकिन चार जुलाई तारीख दी है। -नजमा, जीवनगढ़


लिवर संबंधी परेशानी पर डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने के लिए लिखा था। जब जांच कराने आया तो यहां चार जुलाई तारीख दे दी है।
-कासिम, केला नगर



-अल्ट्रासाउंड के लिए भीड़ अधिक रहती है। इसलिए ऐसी व्यवस्था की गई है, जिन्हें आपात जरूरत है, उन्हें व गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड उसी दिन किए जाते हैं। बाकी जो इंतजार कर सकते हैं, उन्हें आगामी तारीख दी जाती है।
-डॉ.एमके माथुर, सीएमएस दीनदयाल संयुक्त अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed