फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hyderabad doctor Rape and murder Case

#KabTakNirbhaya अपराजिताः बेटियों की हिफाजत करो, आरोपियों को फांसी दो

Mon, 02 Dec 2019 02:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Hyderabad doctor Rape and murder Case
हैदराबाद कांड को लेकर विचार रखती कल्पना जादौन , अम्बिका , कंचन राघव, सुभि, शालिनी आदि। - फोटो : CITY OFFICE
हैदराबाद की महिला पशु चिकित्सक की सामूहिक दुष्कर्म के बाद जलाकर हत्या के मामले में रविवार को शहरवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। एक ओर नम आंखों के साथ कैंडल मार्च निकाल महिला चिकित्सक को श्रद्धांजलि दी। दूसरी ओर सरकार से आरोपियों को फांसी दिलाने की मांग की। पूरे शहर में अनेकों स्थानों पर संगठनों ने कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन

बेटियों को महफूज करने को कदम बढ़ाए सरकार
उप्र युवा कांग्रेस की अलीगढ़ टीम ने घंटाघर से कैंडल मार्च निकाला। प्रदेश महासचिव कुंवर गौरांग देव चौहान ने सरकार से बेटियों को महफूज करने की मांग की। साथ ही सुप्रीम कोर्ट से अपील की कि आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अराजकता का माहौल पूरे देश में हो गया है। सरकार इसके खिलाफ कोई उचित कदम नहीं उठा रही है। इस दौरान रूबी तोमर, रितिका तोमर, वर्षा ठाकुर, शिखा तोमर, करुणा चौहान, सीमा सिंह, माया गुप्ता, स्वाति गुप्ता, ठा. अमित सिंह, शेखू, मनोज सिंह, अमन, शिवम राज, शाहनवाज, गौरव प्रकाश, शेरू, रवि गुंजल, नोनू पंजाबी, राशिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ऐसा कानून बने कि दुष्कर्म करने वालों की रूह कांप उठे
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने अचल ताल से लेकर अचल गुमटी तक कैंडल मार्च निकाला। महानगर छात्रा प्रमुख सपना गुप्ता ने कहा कि देश के अंदर इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृति न हो इसके लिए सरकार को दुष्कर्म करने वाले के लिए ऐसा कानून बनाना चाहिए, जिसे बारे में सुनते ही उनकी रूह कांप उठे। इस दौरान प्रदेश सहमंत्री सीटू चौधरी, विभाग संगठन मंत्री योगेंद्र वर्मा, कु श कटारा, राधा, खुशी, रेनू, यशिका, शिवानी, एकता, अंजली, आरोही आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले निर्भया अब हैदराबाद, पोर्न वेबसाइटों पर लगे पूर्ण प्रतिबंध
समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सचिव राजेश सैनी ने घटना को लेकर रोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि पुलिस - प्रशासन की उदासीनता के कारण भाजपा राज में यह घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि पोर्न वेबसाइटों को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया जाए। गंदी फिल्मों को देखने के बाद ही आज की युवा पीढ़ी इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दे रही है। साथ ही सपा महानगर के युवा नेता ख्वाजा हसन जिवरान ने हैदराबाद की घटना को लेकर रोष जाहिर किया। उन्होंने कहा आखिर कब तक बेटियां दरिंदों का शिकार होंगी। आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। घटना को लेकर पार्टी शहर की नहीं बल्कि पूरे देश प्रदेश में पुरजोर आवाज उठाएगी।
शरीयत कानून के मुताबिक मिले सजा
भारतीय समाज सेवक संगठन की ओर घटना के संबंध में प्रधानमंत्री को पत्र लिख गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी इफराहीम हुसैन ने बताया कि प्रधानमंत्री से मांग की गई है कि चारों आरोपियों में से एक आरोप गैर समुदाय का है। उसे शरीयत कानून के मुताबिक सजा मिलनी चाहिए, जिससे कि फिर से कोई इस प्रकार की घटना को अंजाम न दे।

आरोपियों को पुतला फूंका
राष्ट्रभक्त संस्था के पदाधिकारियों ने किशनपुर चुंगी, रामघाट रोड पर आरोपियों का पुतला फूंकने के साथ ही सरकार-कोर्ट से अपील की कि आरोपियों को फांसी की सजा ही होनी चाहिए। इस दौरान अतुल पाराशर, शिवा ठाकु र, अनुपम जैन, सतीश व अजीत शर्मा, रितु वर्मा, अर्चना सूर्यवंशी, तनु शर्मा, शेखर चौहान, सुधांशु गौतम, राजू वर्मा, मोहित पाठक, अजीत सिंह. मयंक बंसल, हिमांशु, संदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed