फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Death certificate made of wife instead of husband

जीते जी मार दिया: पति की हुई मौत, 22 साल बाद पत्नी का बना दिया मृत्यु प्रमाण पत्र, जीवित बताकर भटक रही वृद्धा

Sun, 16 Nov 2025 02:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sun, 16 Nov 2025 02:35 AM IST
सार

पति जगदीश प्रसाद का 19 फरवरी 2000 को निधन हुआ था। पति के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ब्लॉक कार्यालय और ग्राम पंचायत सचिव के पास सैकड़ों चक्कर काटे। 20 साल बाद 19 अक्तूबर 2022 को निधन का प्रमाण पत्र जारी करते हुए मृतक की जगह उनका (सरोज देवी का) नाम दर्ज कर दिया गया।

विज्ञापन
Death certificate made of wife instead of husband
गलत मृत्यु प्रमाण पत्र दिखाते मां-बेटा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

खैर के गांव चमन नगरिया निवासी सरोज देवी ने अपने पति स्व. जगदीश प्रसाद का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था। प्रमाण पत्र बना तो पति की जगह सरोज देवी को ही मृत घोषित कर दिया गया। अब तीन साल से वह स्वयं को जीवित बताकर सही प्रमाण पत्र बनाने की गुहार लगाते हुए भटक रही हैं। 15 नवंबर को संपूर्ण समाधान दिवस में भी उन्होंने फरियाद लगाई।

विज्ञापन


सरोज देवी के अनुसार उनके पति जगदीश प्रसाद का 19 फरवरी 2000 को निधन हुआ था। पति के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ब्लॉक कार्यालय और ग्राम पंचायत सचिव मधुप सक्सेना के पास सैकड़ों चक्कर काटे। 22 साल बाद 19 अक्तूबर 2022 को निधन का प्रमाण पत्र जारी करते हुए मृतक की जगह उनका (सरोज देवी का) नाम दर्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

मृत्यु प्रमाण पत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

तब से वह गलत प्रमाण पत्र सही करने की मांग करते हुए ब्लॉक और तहसील का चक्कर काट रही हैं। पीड़िता के अनुसार गलत प्रमाण पत्र की वजह से उन्हें पेंशन सहित अन्य सरकारी याोजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। पंचायत सचिव मधुप सक्सेना का कहना है कि लिपिकीय त्रुटि से गलत मृत्यु प्रमाण पत्र बन गया था। जल्द ही उसे रद्द कर सही प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।

तहसील समाधान दिवस में सरोज देवी नाम की महिला ने प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें बताया कि ब्लॉक कार्यालय से उनके पति की जगह उनके नाम पर गलत मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है। खंड विकास अधिकारी खैर को आदेशित किया गया है कि पंचायत सचिव से जांच कराकर अति शीघ्र मामले का निस्तारण कराएं। - शिशिर कुमार सिंह, एसडीएम, खैर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed