फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Husband shot wife under suspicious circumstances

Aligarh News: बंदूक साफ करते समय चली गोली, पत्नी हुई घायल, पति फरार

Fri, 25 Aug 2023 01:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 25 Aug 2023 01:28 AM IST
सार

पत्नी मुर्गा फार्म पर बैठी थी। पति बंदूक की सफाई कर रहा था। तभी अचानक बंदूक से गोली चल गई। गोली सामने बैठी पत्नी के बाजू में लगी। जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद से पति फरार हो गया।

विज्ञापन
Husband shot wife under suspicious circumstances
दादों के गांव भाय में ग्रामीणों से जानकारी करते हैं इंस्पेक्टर - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में दादों क्षेत्र के गांव भाय के पास बने मुर्गा फार्म पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक से बंदूक साफ करते समय गोली चल गई। गोली पास में बैठी उसकी पत्नी की बाजू में लग गई, जिससे वह घायल हो गई। ग्रामीणों ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से मलखान सिंह जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से पति फरार है।पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


लोगों ने बताया कि गांव निवासी नीलम देवी पत्नी मुकेश मुर्गा फार्म पर बैठी थी। पति मुकेश बंदूक की सफाई कर रहा था। तभी अचानक बंदूक से गोली चल गई। गोली सामने बैठी पत्नी के बाजू में लगी। जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद से पति फरार हो गया। महिला की चीख पुकार सुन पास के खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। उसके बाद पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन


महिला को मलखान सिंह जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार मलिक ने बताया मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद से पति फरार है। उसे तलाश किया जा रहा है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed