फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Husband, sas, sasur, jaith punished for dying declaration

Aligarh: दहेज के लिए जला दिया था बहू को, मृत्यु पूर्व दिए बयान पर पति, सास, ससुर, जेठ को सात-सात साल की सजा

Mon, 11 Sep 2023 09:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 11 Sep 2023 09:11 PM IST
सार

बहू को उसके ससुरालियों ने दहेज के लिए जला दिया था। जेएन मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान उसकी की मौत हो गई थी। मृत्यु पूर्व बयान व तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति वीरेंद्र, सास कमलेश, ससुर प्रेमप्रकाश व जेठ देवेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन
Husband, sas, sasur, jaith punished for dying declaration
सजा - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ के इगलास में महिला की दहेज के लिए जलाकर हत्या के मामले में चार दोषियों को सजा सुनाई गई है। यह फैसला एडीजे प्रथम मनोज कुमार अग्रवाल की अदालत से सुनाया गया है। बता दें कि तीन दिन पहले अदालत ने चारों को दोषी करार देकर सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए सोमवार की तारीख नियत की थी।

विज्ञापन


अभियोजन अधिवक्ता एडीजीसी जेपी राजपूत के अनुसार घटना 25 मार्च 2016 की है। वादी मुकदमा राया मथुरा के सूरज गांव निवासी एदल सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था कि उन्होंने अपनी बेटियां राजेश व विमलेश की शादी 20 मई 2009 को इगलास के गांव गड़ुआ भूरंगा के वीरेंद्र व देवेंद्र से की थी। शादी में दिए गए दहेज से ससुराली संतुष्ट नहीं थे और पांच लाख रुपये की मांग करते हुए उत्पीड़न शुरू कर दिया। इस दौरान दहेज उत्पीडऩ का मुकदमा दर्ज कराया गया। बाद में उसमें समझौता भी दाखिल हुआ। 
विज्ञापन


इसके बाद घटना वाली सुबह सूचना मिली कि विमलेश को उसके ससुरालियों ने जला दिया है। जेएन मेडिकल कालेज में इलाज के उसकी दौरान विमलेश की मौत हो गई। मृत्यु पूर्व बयान व तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति वीरेंद्र, सास कमलेश, ससुर प्रेमप्रकाश व जेठ देवेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। न्यायालय में मृत्युपूर्व बयानों के आधार पर चारों को दोषी करार दिया था। अब सोमवार को सात-सात वर्ष कैद व साढ़े आठ हजार- साढ़े आठ हजार रुपये जुर्माने की सजा से दंडित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed