फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   UP NEWS: Husband ran away after wife pregnant in Aligarh UP

अलीगढ़: युवती के गर्भवती होने पर किराए के मकान में छोड़कर भागा पति, छह माह पहले किया था प्रेम विवाह

Fri, 12 Jul 2019 11:22 AM IST
Abhishek Singh अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 12 Jul 2019 11:22 AM IST
विज्ञापन
UP NEWS: Husband ran away after wife pregnant in Aligarh UP
गर्भवती महिला को छोड़कर भागा पति (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

अलीगढ़ के सासनी गेट इलाके की एक युवती को प्रेम विवाह करना भारी पड़ गया। युवती के गर्भवती होने के बाद युवक उसे किराए के मकान में छोड़कर भाग गया। युवती जब ससुराल पहुंची तो उसकी सास ने उसका मारपीट कर सिर फाड़ दिया। इधर, अब युवती के मायके वाले भी उसे अपने साथ रखने को तैयार नहीं हैं। पीड़िता ने गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंच युवक और उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


पीड़ित युवती के अनुसार एक साल पहले मडराक में आयोजित एक शादी समारोह में जवां थाना क्षेत्र के युवक से मुलाकात हुई थी। इसके बाद बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। छह माह पहले युवक ने मंदिर में शादी रचा ली। इस बात से दोनों के मां-पिता नाराज हो गए। शादी के बाद बन्नादेवी इलाके में एक किराए के मकान में रहने लगे। पिछले शुक्रवार को पति अपने घर पर जाने की बात कहकर चला गया। इसके बाद लौटकर नहीं आया।
विज्ञापन


युवती के अनुसार जब तलाश करते हुए ससुराल पहुंची तो सास ने मारपीट कर सिर फाड़ दिया। इस मामले में जवां पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर मामला रफादफा कर दिया। युवती के अनुसार वह पांच माह गर्भ से है। शिकायत सुन एसएसपी ने जवां थाना पुलिस को युवक की तलाश और परिजनों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed