फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Husband murdered wife by slitting her throat out of suspicion

Aligarh News: पति ने शक के चलते पत्नी की गला रेतकर हत्या की, आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Wed, 29 Nov 2023 10:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 29 Nov 2023 10:07 PM IST
सार

कबाड़ी का काम करने वाला पति नशे का आदी है, अक्सर पत्नी को पीटता था। कई बार जान से मारने का प्रयास किया गया। वह महिला पर शक करने लगा। इसे लेकर दोनों में कलह और बढ़ गई। 29 नवंबर शाम पति ने बेटी को छत पर भेज दिया, जबकि छोटा बेटा नीचे ही था। इसी दौरान दंपती में कलह शुरू हुई। तभी पति ने बेड पर बैठी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Husband murdered wife by slitting her throat out of suspicion
महिला की हत्या के बाद घटना की जानकारी करते एसपी सिटी - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में कोतवाली क्षेत्र के भुजपुरा आशिक अली रोड के इलाके में पति ने पत्नी की शक के चलते गला रेतकर हत्या कर दी। 29 नवंबर शाम हुए सनसनीखेज घटनाक्रम के बाद आरोपी मौके से भाग गया। खबर पर सीओ, एसपी सिटी आदि अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

विज्ञापन

विज्ञापन

मूल रूप से शाहजमाल की 35 वर्षीय साकरा का निकाह 17 वर्ष पहले आशिक अली रोड के कबाड़ी का काम करने वाले राजू से हुआ था। नशे का आदी राजू अक्सर पत्नी को पीटता था। कई बार जान से मारने का प्रयास किया गया। कलह के बीच दंपती के तीन बच्चे भी हुए। जिनमें बड़ा बेटा 15 वर्षीय नवेद, बेटी 13 वर्षीय गुलफ्शा और छोटा बेटा तीन वर्षीय जुबैद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या

आरोप है कि परिवार में कलह इस सबके बीच भी जारी रही। अब आकर वह महिला पर शक करने लगा। इसे लेकर दोनों में कलह और बढ़ गई। 29 नवंबर शाम बड़ा बेटा नानी के घर गया था। इसी बीच राजू ने बेटी गुलफ्शा को छत पर भेज दिया, जबकि छोटा बेटा नीचे ही था। इसी दौरान दंपती में कलह शुरू हुई। तभी पति ने बेड पर बैठी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गया। जब बड़ी बेटी छत से नीचे आई तो उसने मां की खून से लथपथ लाश देख शोर मचाया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। कुछ ही देर में पुलिस आ गई। जांच में उजागर हुआ कि आरोपी भागते समय अपना मोबाइल घर से कुछ दूरी पर खड़े अपने सगे भाई को देकर गया। शक के चलते हत्या होना उजागर हुआ है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलन किया है।

मामले में शक के चलते हत्या होना उजागर हुआ है। आरोपी की तलाश की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।-मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed