फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   husband injured his wife with a blade

अलीगढ़ : शराबी पति ने पत्नी को ब्लेड मार घायल किया, तहरीर

Sat, 02 Apr 2022 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
husband injured his wife with a blade
महानगर के देहलीगेट थाना क्षेत्र के नीवरी मोड़ निवासी एक व्यक्ति ने बृहस्पतिवार की रात शराब के लिए रुपये न देने पर पत्नी को ब्लेड मारकर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

गुलशन निवासी नींवरी मोड़ मजदूरी का कार्य करती हैं। परिवार में सात बच्चे हैं। बृहस्पतिवार को वह मजदूरी कर घर आई। आरोप है कि तभी देर रात पति ने उनसे शराब के लिए सौ रुपये मांगे। विरोध करने पर दोनों में कहासुनी हो गई। कुछ देर बाद मामला और बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में पति ने गुलशन के चेहरे व पीठ पर ब्लेड मारकर घायल कर दिया। खून से लथपथ गुलशन शोर मचाते हुए घर से बाहर दौड़ी। स्थानीय लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि शराब के लिए रुपये न देने पर युवक ने पत्नी पर हमला किया था। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed