फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   husband injured his wife by attacking her neck with scissors

Aligarh News: पत्नी ने कर्जा लेने से किया मना, पति ने गला-कान व हाथ पर कैंची से किए वार, गंभीर घायल

Tue, 24 Dec 2024 12:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 24 Dec 2024 12:10 PM IST
सार

उजाला ने पति से कहा कि और कर्ज न ले, यहीं आकर रह लो, दोनों मिलकर के मेहनत करेंगे और सारा कर्ज चुका देंगे। इस पर पति आक्रोशित हो गया और कैंची से उसके ऊपर हमला बोल दिया। महिला के गले, कान, पीछे गर्दन और दोनों हाथों में चोटें आई हैं।

विज्ञापन
husband injured his wife by attacking her neck with scissors
उजाला के गला, गर्दन, कान, हाथ में आईं चोटें - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पत्नी ने पति से और कर्ज न लेने और लिए हुए कर्ज को मेहनत कर खत्म करने की बात कही तो वह हैवान बन गया। पति ने कैंची से पत्नी के गला, कान, पीछे गर्दन और दोनों हाथों पर वार कर दिया। पत्नी को गंभीर अवस्था में छोड़कर वहां से फरार हो गया। 

विज्ञापन


अलीगढ़ में थाना रोरावर के जलालपुर में उजाला नामक महिला अपने मायके में रह रही है। उजाला ने बताया कि पिछले दिनों उसका पति भी उसके साथ मायके में रहा और उसके ऊपर काफी कर्ज करा गया। आज सुबह 6 बजे पति उसे अपने साथ दूसरी जगह किराए के मकान में रहने के लिए बुलाने आया। उजाला ने अपने पति के साथ जाने से मना कर दिया। 
विज्ञापन


उजाला ने पति से कहा कि और कर्ज न ले, यहीं आकर रह लो, दोनों मिलकर के मेहनत करेंगे और सारा कर्ज चुका देंगे। इस पर पति आक्रोशित हो गया और कैंची से उसके ऊपर हमला बोल दिया। महिला के गले, कान, पीछे गर्दन और दोनों हाथों में चोटें आई हैं। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ पुलिस ने एक्स पर ट्विट कर कहा है कि उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, थाना प्रभारी रोरावर को जांचकर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed