{"_id":"661254eaf3e68900a60c3a38","slug":"husband-hanged-himself-after-a-fight-with-his-wife-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: पत्नी से झगड़े के बाद पति फंदे पर लटका, चिता में से निकाला शव, पोस्टमार्टम को भेजा, यह है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: पत्नी से झगड़े के बाद पति फंदे पर लटका, चिता में से निकाला शव, पोस्टमार्टम को भेजा, यह है मामला
Sun, 07 Apr 2024 01:40 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 07 Apr 2024 01:40 PM IST
सार
पति और पत्नी का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। पति कमरे में धोती का फंदा लगा कर लटक गया । पत्नी ने पति को बचाने के लिए चाकू से धोती के फंदे को काट दिया। पति धोती कटते ही नीचे गिरा और उसका सिर किसी वस्तु से टकरा गया। जिससे पति की मौत हो गयी।
विज्ञापन
चिता से शव को निकालती पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पति-पत्नी में किसी बात को लेकर रात में झगड़ा हो गया। पति ने साड़ी का फंदा बनाकर उस पर लटकर कर मरने का प्रयास किया। जैसे ही पत्नी को पता चली, पत्नी ने चाकू से साड़ी के फंदे को काट दिया। पति नीचे गिरा, पर उसका सिर जमीन पर टकराने से उसकी मौत हो गई। आनन-फानन मृतक के परिवार वालों नेअंतिम संस्कार की तैयारी की। मामले की सूचना बहू के परिवार वालों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
शव को लकड़ी पर लिटा कर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया होने लगी। मामले की सूचना पर बहू के मायके वाले अंतिम संस्कार वाली जगह पर पहुंचे। वहां पर अंतिम संस्कार कर रहे लोग बहू के मायके वालों को देखकर भाग गए। शव को चिता से निकाल कर बहू के मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार हाथरस में सिकंदराराऊ थाना अंतर्गत पुरदिलनगर निवासी प्रेमपाल ने अपनी पुत्री भावना की शादी डेढ़ माह पहले अलीगढ़ में गंगीरी थाना अंतर्गत गांव मझोला निवासी नन्नू उर्फ नरेश पुत्र परम सुख के साथ की। 6 अप्रैल की रात को पति नरेश और पत्नी भावना का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। नरेश कमरे में धोती का फंदा लगा कर लटक गया । पत्नी भावना ने पति को बचाने के लिए चाकू से धोती के फंदे को काट दिया। नरेश धोती कटते ही नीचे गिरा और उसका सिर किसी वस्तु से टकरा गया। जिससे नरेश की मौके पर ही मौत हो गयी।
सूचना पर भावना के जीजा और परिवार वाले पहुंचे। नरेश के परिवार वाले शव का अंतिम संस्कार करने में लगे थे। बहू के परिवार वालों को देखकर सब भाग गए। बहू के परिवार वालों ने चिता से शव को निकाल लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक किसी पक्ष से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।