फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Husband gives triple Talaq to wife only for thirty thousand in Dowry

यूपी: महज तीस हजार दहेज में नहीं मिलने पर शौहर ने बीवी को बोला तीन तलाक

Tue, 17 Sep 2019 01:48 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 17 Sep 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Husband gives triple Talaq to wife only for thirty thousand in Dowry
तीन तलाक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media (File Photo)

अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव बुढांसी की एक महिला ने अपने शौहर पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। एसपी क्राइम को शिकायती पत्र सौंप आरोप लगाया कि दहेज में 30 हजार रुपये न मिलने पर शौहर ने उसे रविवार को मायके आकर तलाक दे दिया। 

विज्ञापन


पीड़िता अमीना पुत्री साबिर खां निवासी बुढांसी ने बताया कि उसका निकाह पांच साल पहले छर्रा के गांव सत्तपुरा निवासी खलील के साथ हुआ था। निकाह के बाद एक बेटा भी पैदा हुआ। इसके बाद शौहर दहेज की मांग करने लगा। विरोध पर मारपीट की गई। अन्य ससुराल वाले भी उत्पीड़ित करने लगे। इससे तंग आकर कुछ दिन पहले मायके आ गई।
विज्ञापन


शौहर ने पिता से 50 हजार की मांग पूरी होने के बाद ही दोबारा साथ ले जाने की शर्त रख दी। जैसे तैसे पिता ने 20 हजार रुपये ब्याज पर लेकर शौहर को सौंप दिए। रविवार को शौहर मायके आया और पिता से 30 हजार रुपये की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर तीन बार तलाक-तलाक-तलाक बोलकर रिश्ता खत्म कर चला गया। एसपी क्राइम ने हरदुआगंज थाना पुलिस को मामले की जांच सौंप विधिक कार्रवाई को निर्देशित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed