फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Husband friend Physical harassment the woman in a hotel

होटल में वारदात: पति के दोस्त को महिला बांधती थी राखी, उसने किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना किया बदनाम

Mon, 18 Aug 2025 01:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 18 Aug 2025 01:10 PM IST
सार

मुकदमे में इस बात का भी उल्लेख महिला ने किया है कि पति से दोस्ती के चलते वह उसे बहन कहकर संबोधित करता था। इसके चलते महिला ने उसे कुछ वर्ष तक राखी भी बांधी है। उसने इस रिश्ते की लाज न रखते हुए उसके साथ चाकू के बल पर दुष्कर्म किया है।

विज्ञापन
Husband friend Physical harassment the woman in a hotel
दुष्कर्म - फोटो : freepic

विस्तार

बुलंदशहर के डिबाई की महिला संग उसके पति के दोस्त ने मैरिस रोड इलाके के होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसे मोहल्ले में बदनाम कर दिया। महिला ने क्वार्सी थाने में आरोपी कथित मीडियाकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसकी अलीगढ़ में रिश्तेदारी है। वह उपचार के लिए यहां आती रहती है। आरोपी कथित मीडियाकर्मी डिबाई दुर्गा प्रसाद चौक निवासी पुनीत शर्मा की उसके पति से दोस्ती है। घर भी आना जाना है। पिछले माह 17 जुलाई को महिला अपने बच्चों को लेकर रिश्तेदारी में अलीगढ़ आई थी। आरोपी को इसकी जानकारी हो गई। उसने महिला को फोन करके कहा कि वह उसे उसके पति के विषय में मिलकर कुछ बताना चाहता है। वह अभी रसलगंज पर आ जाए। महिला उस पर विश्वास कर रसलगंज पहुंची।
विज्ञापन


आरोप है कि बातों में लगाकर वह महिला को होटल में कमरा नंबर 302 में ले गया। यहां कमरा उसने अपने व अपनी पत्नी के नाम से बुक कराया। बाद में कमरे में चाकू दिखाकर डरा धमकाकर महिला संग दुष्कर्म किया। साथ में वीडियो बना ली। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अगले दिन भी महिला को बुलाकर रात भर होटल में रखकर दुष्कर्म किया। महिला ने डिबाई पहुंचकर अपना मोबाइल बंद कर लिया। इसके बाद आरोपी व्हाट्सएप पर संदेश भेजने लगा। इस पर महिला ने अपने पति को पूरा वाकया बताया। महिला के पति ने आरोपी की पत्नी से शिकायत की तो आरोपी ने महिला का वीडियो मोहल्ले के लोगों को दिखाकर उसे बदनाम कर दिया। सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में टीम भेजी गई हैं। जल्द आरोपी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी को महिला बांधती थी राखी
मुकदमे में इस बात का भी उल्लेख महिला ने किया है कि पति से दोस्ती के चलते वह उसे बहन कहकर संबोधित करता था। इसके चलते महिला ने उसे कुछ वर्ष तक राखी भी बांधी है। उसने इस रिश्ते की लाज न रखते हुए उसके साथ चाकू के बल पर दुष्कर्म किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed