फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Husband entered the house wearing a burqa, Killed his wife with a knife

अलीगढ़ः बुर्का पहन घर में घुसा पति, पत्नी को चाकू से गोदा

Fri, 17 Sep 2021 09:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Husband entered the house wearing a burqa, Killed his wife with a knife
महानगर के क्वार्सी क्षेत्र के रजा नगर में शराब पीने को लेकर दंपती में चल रहे विवाद के बीच मंगलवार देर रात आरोपी ने पत्नी को चाकू से गोद दिया। घटना के वक्त पति बुर्का पहनकर अंधेरे में पत्नी के घर में घुसा और वारदात को अंजाम देकर भाग गया। घायल महिला को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्तीं कराया गया है। वहीं आरोपी पिता के खिलाफ बेटे ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

वाकये के अनुसार रजा नगर की नूर बानों का निकाह हमीद खान संग 23 साल पहले हुआ था। दंपती पर चार बेटे व तीन बेटियां हैं। आरोप है कि हमीद की शराब पीने की लत से दोनों में विवाद था। उत्पीड़न से तंग आकर कुछ समय से महिला पहले मायके रही और अब मोहल्ले में ही अलग किराये पर मकान लेकर रह रही थी। वाकया मंगलवार रात का है, जब महिला घर में थी, तभी आरोपी पति बुर्का पहनकर घर में घुसा और महिला के पेट व पीठ में चाकू से कई वार किए। जिसके बाद महिला जख्मी होकर गिर पड़ी और आरोपी भाग गया। आनन-फानन महिला को पहले दीनदयाल और वहां से जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। इस मामले में इंस्पेक्टर क्वार्सी विजय सिंह ने बताया कि महिला के बेटे सोनू की ओर से बुधवार को थाने में अपने पिता के खिलाफ तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को तलाशा जा रहा है। घायल महिला के भी बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन

गर्भवती महिला का शव लटका मिला, हत्या का आरोप
अलीगढ़ । गोधा क्षेत्र के गांव सलेमपुर में मंगलवार रात गर्भवती महिला की संदिग्ध हालत में फंदे से लटककर मौत हो गई। मामले में मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। बुलंदशहर राजघाट के गांव बदरपुर की उर्मिला की शादी 20 माह पहले सलेमपुर के राकेश संग हुई थी। वह सात माह की गर्भवती थी । मायके पक्ष के अनुसार दहेज को लेकर उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। मंगलवार रात उसे मारकर शव फंदे पर लटका दिया और आरोपी भाग गए। खबर पर आए मायके पक्ष ने मौके पर हंगामा किया। खबर पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शांत कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में राकेश के खिलाफ दहेज हत्या में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं पोस्टमार्टम में मौत का कारण हैंगिंग आया है। इंस्पेक्टर गोधा के अनुसार मामले में जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed